कौशाम्बी —
कड़ा विकास खण्ड के लोहन्दा गांव में बढ़ रहे बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान है। बंदर लोगों के घरों में घुस जाते हैं यहां तक महिलाओं के लिए रसोई में भोजन बनाना भी मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बंदर आए दिन किसी न किसी को काटकर जख्मी कर देते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या को लेकर कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं जिसको लेकर ग्रामीणों में रोष है।गांव में आए दिन ये बंदर लोगों को काट कर जख्मी कर रहे हैं। रोज गांव का कोई न कोई व्यक्ति बंदरों का शिकार हो जाता है।गुरुवार को गांव के ही अनिल कुमार मौर्य की 5 वर्षीय पुत्री अनन्या को भी बंदर ने काटकर जख्मी कर दिया।आनन फानन में परिजन उसे सीएचसी कड़ा ले गए जहां उसका इलाज हो सका।बंदरों के आतंक से ग्रामीण काफी भयभीत हैं।उन्होंने प्रशासन से बंदरों के धरपकड़ की मांग की है।








