करीब एक दशक बाद सरकारी पशुचिकित्सालय उदहिन बुजुर्ग में हुई पशु चिकित्सक की स्थाई नियुक्ति, 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

सालों से वीरान और बंद पड़े पशु चिकित्सालय को दुबारा शूरू कराए जाने की कोशिश हुई कामयाब…. अजय सोनी

कौशाम्बी—

समर्थ किसान पार्टी के तत्वावधान में किसानो की समस्यायों के निराकरण एवं जनहित में किए जा रहे लगातार सक्रिय संघर्ष के परिणामस्वरूप करीब एक दशक से बंद और वीरान पड़े पशु चिकित्सालय परिसर उदहिन बुजुर्ग के दुबारा चालू कराए जाने की कोशिश कामयाब हो गई है। सकिपा अध्यक्ष अजय सोनी के द्वारा इस मामले को लेकर लगातार सक्रिय प्रयास जारी था जिसके चलते पशुचिकित्सा अधिकारी कौशांबी डॉ अशोक कुमार द्वारा पशु चिकित्सालय उदहिन बुजुर्ग के लिए सप्ताह में दो दिन बुधवार और गुरुवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश सिंह को स्थाई रूप से नियुक्त कर दिया गया है। साथ ही पशु औषधि और पशु इलाज के लिए जरूरी उपकरण की भी व्यवस्था कर दी गई है। साथ ही पशु डॉक्टर के मौजूद रहने एवं पशुओं के इलाज के लिए एक बैनर भी विभाग के द्वारा लगवा दिया गया है।

इस बात की जानकारी मिलने पर बुधवार को उदहिन बुजुर्ग पशु चिकित्सालय परिसर में पशु पालकों एवं क्षेत्रीय ग्रामीणों सहित डॉ ओम प्रकाश सिंह ने जिला पंचायत सदस्य अजय सोनी का मलयर्पण कर अभिनंदन किया। साथ ही पशु पालकों ने अजय सोनी के सक्रिय प्रयास के परिणामस्वरूप स्थाई डॉक्टर की नियुक्ति होने को लेकर उनकी भूरी भूरी प्रसंशा की। इस अवसर पर अजय सोनी ने भी पशु चिकित्सक डॉ ओम प्रकाश सिंह को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और लड्डू खिलाकर उनको बधाई दी। इस अवसर पर अजय सोनी ने कहा कि इस मुद्दे को लेकर मेरे द्वारा पिछले कई सालों से लगातार कोशिश जारी थी जो अब जाकर कामयाब हुई है। कहा कि अब से पहले तक इस बंद और वीरान पड़े पशु चिकित्सालय में लोग कूड़ा फेकते थे, साथ ही शाम ढले यहां अराजक तत्वों का जमावड़ा लग जाता था। पशुओं के इलाज की कोई व्यवस्था नहीं होती थी और यह अस्पताल पूरी तरह से उपेक्षा का शिकार था। मैने इस पशु चिकित्सालय को दुबारा चालू कराए जाने की पहल की और अब यह चालू किया गया है।

मैं जिला पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार को धन्यवाद देता हूं जो मेरे क्षेत्र में पशु पालकों के हित में ऐसा कार्य किया है। आगे कहा कि मैं आशा करता हूं कि अब से आगे नियमित रूप से बीमार पशुओं का इस अस्पताल में बेहतर इलाज होगा। इस अवसर पर पार्टी के जिलाध्यक्ष मुन्ना लाल तिवारी का भी डॉ ओम प्रकाश सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत अभिनंदन किया। इस मौके पर सभी को लड्डू खिलाकर मुंह मीठा कराया गया। इस अवसर पर बिनोद कुमार दिवाकर, राजू केसरवानी, राजेश केसरवानी, शिवाकांत मौर्य, राम नरेश मौर्य, राज बहादुर सिंह पटेल, पंजाबी लाल गौतम, जगन्नाथ सेन, राम मूरत साहू आदि उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें