जिलाधिकारी ने कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का लिया जायजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

निर्माण कार्य लम्बित पाए जाने पर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश

कौशाम्बी—

जिलाधिकारी डॉ.अमित पाल ने नगर पालिका परिषद मंझनपुर के वार्ड नंबर-17 में निर्माणाधीन कान्हा गौशाला का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी से निर्माणाधीन परियोजना की जानकारी प्राप्त करते हुए निर्माण कार्य लम्बित पाए जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि और लेबर बढ़ाकर गुणवत्ता के साथ माह अप्रैल,2026 तक कार्य पूरा कराया जाय। उन्होंने निर्माण कार्य लम्बित एवं मौके पर केवल 08 लेबर ही कार्य करते हुए पाए जाने पर अधिशासी अधिकारी को ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी प्रतिभा सिंह ने बताया कि निर्माणाधीन कान्हा गौशाला की लागत रुपए- 01.65 करोड़ है, जिसकी क्षमता 500 गोवंशों की है। 02 शेड व चारागोदाम आदि का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। एप्रोच मार्ग का निर्माण कार्य राज्य वित्त से कराया जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें