कौशाम्बी —
नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के अंतर्गत डॉ. भीमराव अंबेडकर इंटरमीडिएट कॉलेज विहामिदपुर में गुरुवार को उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय के सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा मिशन के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसमे कड़ाधाम पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के नियमों एवं सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक निधि वर्मा द्वारा मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को बाल विवाह, घरेलू हिंसा और साइबर सुरक्षा जैसे गंभीर विषयों के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं, शिक्षकों और स्टाफ को यातायात नियमों के पालन की शपथ दिलाई गई। कॉलेज के प्रधानाचार्य अमन यादव ने सभी विद्यार्थियों से अपील किया कि वे यातायात नियमों और सावधानियों का कड़ाई से पालन करें। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ सहित कड़ाधाम थाना के उपनिरीक्षक राजकुमार आदि लोग उपस्थित रहे।








