प्रयागराज
सिटी जोन के धूमनगंज थाना क्षेत्र में पूर्व आईएएस अधिकारी के 22 वर्षीय बेटे ने की खुदकुशी,
जेपी नगर सुलेम सराय स्थित घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला शव,
मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा नीचे,
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया,
मृतक 22 साल का हिमांशु रिटायर्ड आईएएस अधिकारी श्री चंद्र का छोटा बेटा है,
मृतक स्नातक का छात्र था और दो माह पहले उसने शिवानी से प्रेम विवाह किया था,
शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि हिमांशु बेरोजगार था,
पति-पत्नी के बीच विवाद से क्षुब्ध होकर उसने आत्मघाती कदम उठाया है,
सोमवार शाम करीब 5:00 बजे उसने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था,
कई घंटे बाद जब कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो परिजनों ने खिड़की से झांक कर देखा तो हिमांशु का शव फंदे से लटका मिला,
पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मंगलवार को शव परिजनों को सौंप दिया था,
हिमांशु की मौत के बाद मां निर्मला देवी, पत्नी शिवानी और बड़े भाई सुधांशु सहित पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है,
हालांकि घटना के वक्त पिता पूर्व आईएएस अधिकारी श्री चंद्र घर पर मौजूद नहीं थे,
पुलिस के मुताबिक इस मामले में कोई सुसाइड नोट मौके से बरामद नहीं हुआ है,
परिजनों ने भी इस मामले में मंगलवार तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी थी,
पुलिस मामले की अपने स्तर पर जांच पड़ताल कर रही है।









