रामरत्नेश्वर महादेव का चतुर्थ पाटोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव से संपन्न

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 

चित्रकूट।
परमहंस संत रणछोड़दास जी महाराज की पावन कर्मस्थली जानकीकुण्ड स्थित श्री रघुबीर मंदिर ट्रस्ट (बड़ी गुफा) के तत्वावधान में रामरत्नेश्वर महादेव का चतुर्थ पाटोत्सव अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण में भव्य रूप से आयोजित हुआ।
इस शुभ अवसर पर प्रातःकाल मंदिर परिसर स्थित शिवालय में विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन सहित उत्सव का शुभारंभ हुआ। ओम नमः शिवाय के सामूहिक मंत्रोच्चार के मध्य वैदिक परंपरा के अनुसार लघु रुद्राभिषेक संपन्न कराया गया। इस अवसर पर गुरुकुल के विद्यार्थियों एवं वैदिक आचार्यों द्वारा रुद्राष्टाध्यायी का सस्वर पाठ किया गया, जिससे संपूर्ण परिसर शिवमय वातावरण से ओतप्रोत हो गया।

इसके पश्चात आयोजित रुद्रयज्ञ में पधारे हुए संत-महंतों, यजमानों, सद्गुरु परिवार के समस्त सदस्यों तथा गुरुभाई-बहनों द्वारा श्रद्धापूर्वक आहुतियाँ अर्पित की गईं। यज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण, शांति एवं आध्यात्मिक उन्नति की कामना की गई।

समारोह के समापन अवसर पर भगवान श्री रामरत्नेश्वर महादेव का भव्य श्रृंगार किया गया तथा विधिवत प्रसाद का भोग अर्पित कर महाआरती संपन्न हुई। आरती के दौरान उपस्थित श्रद्धालु भक्ति भाव में लीन दिखाई दिए।

इस पावन अवसर पर ट्रस्टी डॉ. ईलेश जैन, शिक्षा समिति की अध्यक्ष , उषा जैन अनुभा अग्रवाल, आर.बी.सिंह चौहान, डॉ. अभय सिंह,  पूजा सिंह, आचार्य अनिल शास्त्री, डॉ. सुरेंद्र तिवारी,संस्थान के मीडिया प्रभारी वीरेंद्र शुक्ला सहित अनेक वैदिक आचार्यगण, शिक्षक-शिक्षिकाएं, गुरुकुल के छात्र एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें