फर्जी जन्म प्रमाण पत्र रैकेट का भंडाफोड़

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी–

 जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां सहज जन सेवा केंद्र के जरिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनाए जा रहे थे। जांच में पूरे रैकेट का खुलासा हुआ है और केंद्र संचालक समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ़्तार कर पूछताछ कर रही है।

– कोखरज थाना क्षेत्र के भरवारी कस्बे में चल रहे सहज जन सेवा केंद्र पर फर्जीवाड़े का खेल सामने आया है। आरोप है कि केंद्र संचालक मनीष कुमार रुपये लेकर फर्जी जन्म प्रमाण पत्र जारी कर रहा था। मामला तब उजागर हुआ जब काकराबाद गांव निवासी अब्दुल नादिर अपने बच्चों का आधार कार्ड बनवाने सिराथू तहसील पहुंचे। वहां जांच के दौरान बाबू ने जन्म प्रमाण पत्र को फर्जी बताया। इसके बाद गांव स्तर पर की गई छानबीन में सामने आया कि सिर्फ एक नहीं बल्कि कई बच्चों, अनन्या, दिव्यांशी, सलोनी, अर्चना, राधिका समेत अन्य लोगों के भी फर्जी जन्म प्रमाण पत्र इसी केंद्र से बनाए गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केंद्र संचालक मनीष कुमार समेत उसके सहयोगियों सोनू, इरशाद, मोनू और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिपोर्ट दर्ज होते ही आरोपी केंद्र बंद कर फरार हो गए थे। लेकिन पुलिस ने सभी आरोपियों को भरवारी के पास से ही गिरफ़्तार कर लिया।

कौशांबी में सरकारी दस्तावेजों से जुड़े इस फर्जीवाड़े ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस पूरे नेटवर्क तक कितनी जल्दी पहुंच पाती है।

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें