Viral:ड्राइवर की नेकदिली पर मह‍िला फ‍िदा, दुनिया को बताई दिल छू लेने वाली कहानी


अफगानिस्तान की रहने वाली एक मह‍िला ने ट्विटर पर एक ड्राइवर की दिल को छू लेने वाली कहानी साझा की, जिसने आधी रात को गलत बस में चढ़ने के बाद उन्‍हें सही जगह पहुंचाने में मदद की. शकुला जादरान न्‍यूयॉर्क में रहती हैं और वैश्विक मामलों में मास्टर्स कर रही हैं. उन्‍होंने ट्वीट किया, गलती से गलत बस में चढ़ने के बाद मैं शहर के दूसरी छोर पर पहुंच गई थी. आधी रात हो चुकी थी और मेरा फोन डेड हो चुका था. मेरे पास कोई नकद या कार्ड भी नहीं था. मैं खोई हुई और तनावग्रस्त महसूस कर रही थी, लेकिन तभी बस चालक मेरी मदद के लिए आगे आया. उन्‍होंने मुझे मेरे घर तक पहुंचने में मदद की.

जादरान ने कहा, मैंने उनका नंबर लिया था ताकि उन्‍हें कुछ रुपये भेज सकूं. लेकिन जैसे ही मैनें इसकी पेशकश की तो उन्‍होंने इनकार कर दिया. मेरे लिए यह दिल छू लेने वाली बात थी. जादरान ने न्‍यूयॉर्क पर‍िवहन सेवा को ट्विटर पर टैग करते हुए लिखा, कृपया नोएल नाम के इस व्‍यक्‍त‍ि की जमकर सराहना करें. वह जल्‍द रिटायर होने जा रहे हैं. उन्‍हें खूब प्‍यार दीजिए.

Tags: Bizarre news, OMG News, Trending news, Viral news, Weird news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More