
Best Split AC: गर्मी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा है, और हर कोई इस जुगाड़ में लगा हुआ कि बस किसी तरह से ठंडक मिल जाए. कई घरों में तो लोग कूलर से काम चला रहे हैं लेकिन कुछ लोग AC खरीदने की सोच रहे हैं, और इसके लिए वह कंफ्यूज़ हैं कि कौन सा एसी खरीदा जाए. कम दाम में अच्छा सामान मिलना किसी खुशखबरी से कम नहीं होता है. इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे Split AC के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप काफी कम दाम में घर ला सकते हैं.
Carrier 0.8 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर AC को ग्राहक आधे से ज्यादा छूट पर खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर लिस्टिंग से मालूम हुआ है कि इस एसी को 55,690 रुपये के बजाए सिर्फ 25,999 रुपये में घर लाया जा सकता है. पावर कंज्मशन की बात करें यो 526.03W के साथ आता है, और ये 90Sqft रूम के लिए परफेक्ट है. इसपर 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 5 साल की PCB वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी मिलती है.
Lloyd 1.2 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर AC को ग्राहक 43% के डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. इसे फ्लिपकार्ट से 54,990 रुपये के बजाए सिर्फ 30,990 रुपये में खरीदा जा सकता है. खास बात ये है कि एक्सचेंज ऑफर के तहत इसपर 4,000 रुपये की एक्सट्रा छूट भी दी जा रही है. पावर कंज्मशन के तौर पर ये 854.42W की खपत करता है, और ये 91 से लेकर 110sqft रूम साइज़ के साथ आता है. इसपर 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर पर वारंटी दी जाती है.
Samsung Convertible 5 इन 1 कूलिंग 2023 मॉडल 1 टन 3 स्टार स्प्लिट इन्वर्टर AC को ग्राहक 38% की छूट पर घर लाया जा सकता है. ग्राहक इसे फ्लिपकार्ट से 50,990 रुपये के बजाए सिर्फ 31,500 रुपये में घर ला सकेंगे. इसे नो-कॉस्ट EMI 3,500 रुपये प्रति महीने की कीमत पर भी खरीदा जा सकता है. ये 624.49W पावर कंज्मशन के साथ आता है, और इसका रूम साइज़ 90Sqft तक के कमरे को आराम से ठंडा कर सकता है. ये एसी भी 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 10 साल की कंप्रेसर पर वारंटी मिल रही है.
LG सुपर कन्वर्टेबल 5 इन 1 कूलिंग 2023 मॉडल 1 टन 3 स्टार स्प्लिट डुअल इन्वर्टर AC को 43% के डिस्काउंट पर घर लाया जा सकता है. इसे 57,990 रुपये के बजाए सिर्फ 32,990 रुपये में घर लाया जा सकता है. ये एसी 642.26kWh पावर कंज्मशन के साथ आता है. इसपर 1 साल की प्रोडक्ट वारंटी और 5 साल की कंप्रेसर पर वारंटी मिलती है.
.
Tags: AC, Save Money, Summer, Tech news
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 10:08 IST






