हाइलाइट्स
15 लाख में एसयूवी कारों के कई ऑप्शन हैं.
इनमें कई कारें फीचर्स और माइलेज के लिए जानी जाती हैं.
एक एसयूवी ऐसी है जो फीचर्स और लुक दोनों में सभी को पछाड़ रही है.
Most Attractive SUV In 15 Lakh: इंडियन मार्केट में एसयूवी कारें तेजी से पॉपुलर हो रही हैं. मार्केट में छोटी-बड़ी, हर साइज की कई एसयूवी कारें बिक रही हैं जो आपको आपके बजट के हिसाब से मिल जाएंगी. हालांकि इनमें बहुत कम ही ऐसी एसयूवी हैं जो सड़क पर चलते समय अपनी एक अलग छाप छोड़ जाती हैं.
बता दें कि बाजार में मारुति, हुंडई और महिंद्रा की कई एसयूवी कारें बिक रही हैं, लेकिन टाटा कि एक एसयूवी ने बहुत कम समय में ऐसा इमेज बना दिया है जो औरों के बस की बात नहीं है. इंडियन मार्केट में यह एसयूवी अपनी दमदार पहचान बना चुकी है. एक्सपर्ट्स का दावा है कि 15-16 लाख रुपये के बजट में इससे धांसू लुक वाली कार और कहीं नहीं मिलेगी.
यह भी पढ़ें: EMI पर खरीदें नई कार या घर ले आएं सेकेंड हैंड कार? गणित समझ लिया, तो रहेंगे फायदे में
देसी कंपनी की फौलादी कार
दरअसल, हम बात कर रहे हैं टाटा हैरियर (Tata Harrier) की जिसे बाजार में लॉन्च हुए महज 4 साल ही हुए हैं लेकिन ये कार अपने दमदार लुक्स के चलते हमेशा चर्चा में रहती है. सोशल मीडिया पर इस कार की अलग ही फैन फाॅलोविंग है. कंपनी ने मई में बताया था कि हैरियर की 4 साल में 1 लाख यूनिट्स से ज्यादा बिक गई हैं. टाटा हैरियर को रेंज रोवर के डी8 आर्किटेक्चर से प्रेरित ओमेगा (OMEGA) प्लेटफार्म पर बनाया गया है जो किसी भारतीय कार में इस्तेमाल होने वाला पहला रेंज रोवर प्लेटफार्म है.
टाटा हैरियर 4 साल में 1 लाख यूनीट बिक गई है.
कितनी है कीमत?
5 सीटों वाली टाटा हैरियर के एंट्री-लेवल वैरिएंट की कीमत 15 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है. वहीं इसके टॉप मॉडल की कीमत 24.07 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. लॉन्च के बाद से ही कंपनी इस एसयूवी को कई बार अपडेट कर चुकी है. अब इस एसयूवी में सेगमेंट के लेटेस्ट फीचर्स मिल रहे हैं.
ADAS और कई सुविधाओं से लैस
टाटा हैरियर के 2023 मॉडल में नए UI के साथ 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसके अलावा इसके नए मॉडलों में ADAS (एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) और 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट जोड़ा गया है.
इंजन और पॉवर
दमदार लुक्स और शानदार परफॉर्मेंस के चलते ये एसयूवी 15 लाख के सेगमेंट में एक शानदार विकल्प बन गई है. इंजन की बात करें तो, Harrier में फिएट क्रिसलर ऑटो (FCA) से प्राप्त 2.0-लीटर, 4 सिलेंडर टर्बो चार्ज्ड डीजल इंजन लगाया गया है, जो 170Bhp की अधिकतम पॉवर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से कनेक्ट है.
.
Tags: Auto News, Cars, SUV, Tata Motors
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 06:15 IST






