Yogini Ekadashi 2023: योगिनी एकादशी पर आज श्राप से मुक्ति पाने का दिन, जानें पूजा की विशेष विधि

अमित सिंह/प्रयागराज. आज यानी बुधवार 14 जून को योगिनी एकादशी पर्व मनाया जा रहा है. शास्त्रों में कहा गया है कि यदि आप किसी श्राप से ग्रसित हैं तो यह दिन आपके लिए बेहद लाभकारी सिद्ध होता है. योगिनी एकादशी व्रत रखने से हमें भगवान विष्णु श्रापों से मुक्त करते हैं.

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के आचार्य लक्ष्मीकांत शास्त्री बताते हैं कि स्कंद पुराण में भगवान विष्णु के वामन अवतार की पूजा करने की विधि को आषाढ़ माह में बताया गया है. यानी यह मां पूजन के लिए अति उत्तम होता है. आषाढ़ मास के दोनों एकादशी और द्वादशी तिथि ऊपर भगवान विष्णु की विशेष रुप से व्रत रखने और पूजन-अर्चन करने की परंपरा होती है.

वामन पुराण के मुताबिक आषाढ़ महीने के दौरान इस अवतार की पूजा करने पर समस्त पापों से मुक्ति मिलती है और मनोकामनाएं पूरी होती है. साथ ही, नि:संतान लोगों के लिए भी यह व्रत काफी कारगर सिद्ध होता है.

आपके शहर से (इलाहाबाद)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

यह है शुभ मुहुर्त

इस बार आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि का शुभारंभ 13 जून की सुबह 9.28 बजे से हो रहा है. 14 जून बुधवार की सुबह 8.48 बजे यह संपन्न होगा. इस इस शुभ घड़ी का सदुपयोग कर के श्रद्धालु समस्त पापों का नाश कर सकते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति कर सकते हैं.

(NOTE: इस खबर में दी गई सभी जानकारियां और तथ्य मान्यताओं के आधार पर हैं. न्यूज़ 18 लोकल किसी भी तथ्य की पुष्टि नहीं करता है)

Tags: Dharma Aastha, Local18, Mohini Ekadashi, Prayagraj News, Religion 18, Up news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More