Mithun Sankranti 2023: कल है मिथुन संक्रांति, रा​शि अनुसार करें दान और उपाय, क​रियर में होगी उन्नति, धन, धान्य, यश-कीर्ति में वृद्धि

हाइलाइट्स

सूर्य जिस समय किसी राशि में प्रवेश करता है, उस समय संक्रांति होती है.
इस दिन सूर्य देव की पूजा के बाद उनसे संबंधित वस्तुओं का दान करना चाहिए.

सूर्य की मिथुन संक्रांति 15 जून गुरुवार को है. मिथुन संक्रांति शाम को 06 बजकर 29 मिनट पर होगी क्योंकि उस समय ही सूर्य का प्रवेश मिथुन राशि में होगा. सूर्य जिस समय किसी राशि में प्रवेश करता है, उस समय संक्रांति होती है. मिथुन संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करते हैं, उसके बाद दान करते हैं. दान करने से भाग्य मजबूत होता है, करियर में उन्नति होती है, धन, धान्य, यश और कीर्ति में वृद्धि होती है. सूर्य के मजबूत होने से यह सब संभव होता है. इस दिन सूर्य की वस्तुओं का दान करना चाहिए, जिसमें गेहूं, लाल या नारंगी कपड़े, गुड़, लाल फूल आदि शामिल हैं. केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय पुरी के ज्योतिषाचार्य डॉ. गणेश मिश्र से जानते हैं मिथुन संक्रांति पर राशि अनुसार दान करने वाली वस्तुएं.

मिथुन संक्रांति पर राशि अनुसार दान
मेष: संक्रांति के दिन स्नान के बाद आपकी राशि के जातकों को लाल वस्त्र, लाल फूल, मसूर दाल, तांबा आदि का दान करना चाहिए क्योंकि आपका राशि स्वामी मंगल है.

वृषभ: मिथुन संक्रांति पर आप दूध, सफेद कपड़े, चावल, चांदी आदि का दान कर सकते हैं. आपकी राशि के स्वामी शुक्र हैं.

यह भी पढ़ें: 17 जून से शनि-राहु-केतु चलेंगे उल्टी चाल, 4 राशिवालों की बढ़ेंगी मुश्किलें, आप पर क्या होंगे प्रभाव

मिथुन: आपकी राशि में ही सूर्य की संक्रांति है. आपकी राशि का स्वामी बुध है. ऐसे में आप हरे कपड़े, हरी सब्जियां, हरी मूंग का दान कर सकते है. गाय को हरा चारा खिला सकते हैं.

कर्क: आपको संक्रांति वाले दिन सफेद वस्त्र, चावल, शक्कर, चांदी, दूध आदि का दान करना चाहिए क्योंकि आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा हैं.

सिंह: आपकी राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव हैं. ऐसे में आप संक्रांति को स्नान के बाद लाल चंदन, लाल फूल, गुड़, सूर्य चालीसा, गेहूं, नारंगी कपड़े आदि का दान करें. सूर्य कृपा से भाग्य चमकेगा.

कन्या: मिथुन संक्रांति को स्नान बाद कांसे के बर्तन, हरी सब्जियां, हरे फल, गाय को चारा, हरे वस्त्र आदि का दान करें. बुध आपके ग्रह स्वामी हैं.

यह भी पढ़ें: Surya Gochar 2023: कन्या राशिवालों को नई नौकरी, मेषवालों को प्रमोशन का योग, बिजनेस का कैसा रहेगा हाल? जानें भाग्य

तुला: संक्रांति वाले दिन स्नान करके आप शुक्र की वस्तुओं जैसे सफेद वस्त्र, सुगंधित पदार्थ इत्र, खीर, चावल, सौंदर्य सामग्री आदि का दान करें.

वृश्चिक: मिथुन सं​क्रांति पर आप मंगल से जुड़ी वस्तुओं जैसे लाल मूंगा, लाल वस्त्र, मसूर, लाल फूल, हनुमान चालीसा आदि का दान करें. इससे लाभ होगा.

धनु: सं​क्रांति को सूर्य पूजा के बाद पीले कपड़े, हल्दी, गीता, रामायण या कोई धार्मिक पुस्तक, पीतल, सोना आदि का दान करें क्योंकि आपकी राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं.

मकर और कुंभ: आप दोनों की राशि के स्वामी शनि देव हैं. संक्रांति के दिन आप शनि चालीसा, लोहा, काला तिल, काला वस्त्र आदि का दान करें.

मीन: मिथुन सं​क्रांति वाले दिन आप गीता, विष्णु सहस्रनाम की पुस्तक, पीले कपड़े, हल्दी, सोना, पीतल आदि दान करें. आपकी राशि स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं.

Tags: Astrology, Dharma Aastha

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More