सोशल मीडिया की दुनिया में छाए कपिल सोनी, डिजिटल क्रिएटर बनकर लाखों दिलों पर कर रहे हैं राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबईः सोशल मीडिया ने हर किसी के लिए दरवाजे खोले हैं. बस अंतर ये है कि कोई इसका इस्तेमाल करके कोई अर्श से फर्श पर पहुंच गया तो कुछ ने इसे एंटरटेनमेंट का साधन बना लिया. कपिल सोनी भी ऐसे ही लोगों में से हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया (Social Media) का इस्तेमाल अपनी पहचान बनाने के लिए किया. कपिल डिजिटल क्रिएटर की दुनिया का जाना-माना नाम हैं. सोशल मीडिया पर कपिल ने ना सिर्फ पहचान बनाई बल्कि अपने हुनर से फैंस का दिल भी जीत रहे हैं.

एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन तो इंजीनियरिंग से की है लेकिन, इसमें कोई खास इंटरेस्ट न होने के कारण उन्होंने अपनी किस्मत को सोशल मीडिया पर आजमाया जिसके बाद धीरे-धीरे वह उंचाईंयां हासिल करते गए और आज वह सोशल मीडिया के जाने माने सितारे बन गए हैं.

इंस्टाग्राम पर कपिल के एक मिलियन से ज़्यादा फॉलोवर्स हैं. इंटरव्यू के दौरान पूछे जाने पर कपिल ने बताया कि स्टार बनाने के लिए उनके फैन्स ने हमेशा उनका समर्थन किया लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उनके अभिभावकों ने कभी भी उनका साथ नहीं छोड़ा. उन्होंने कहा कि ये सच है कि उनके फैंस ने हमेशा उन पर प्यार लुटाया है, लेकिन दुनिया में यदि माता-पिता का आशीर्वाद साथ है तो किसी चीज की क्या जरूरत.

कपिल सोनी के काम का जज्बा और उसके प्रति पागलपन को देखकर ही देश की कई नामी ब्रांड्स उनके साथ काम कर चुके हैं. जैसे एप्पल, टाइम जोन, हीरो, यशराज फिल्म्स, पेटीएम, डिज्नी हॉटस्टार, अमेजॉन, डैनियल वेलिंगटन, मिंत्रा आदि शामिल हैं.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें