शिव नादर यूनिवर्सिटी मर्डर केस: अनुज 35 हजार में ली थी पिस्टल, प्रेमिका की हत्या के बाद किया था सुसाइड

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नोएडा. 18 मई को ग्रेटर नोएडा के शिव नादर यूनिवर्सिटी में एक छात्र अनुज ने क्लासमेट स्नेहा चौरसिया की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उसने खुद को भी गोली मारकर सुसाइड कर लिया था. मृतक छात्रा कानपुर की रहने वाली थी, जबकि छात्र अमरोहा का था. दोनों BA सोशियोलॉजी थर्ड ईयर में पढ़ते थे. इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल अवैध तमंचे को लेकर था कि आखिर वो कहां से आया है ? ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खां ने लगातार इसकी जांच के लिए टीम बनाई. पिस्टल अनुज को उसके दोस्त नवीन भाटी ने उपलब्ध कराई. जांच के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

ये पिस्टल अनुज के दोस्त नवीन कुमार भाटी ने उसे 35 हजार रुपए में दी थी. आरोपी नवीन के साथ दो और लोग भी गिरफ्तार किए गए, जिनकी पहचान दिव्यांश अवस्थी और शेखर कौशल के तौर पर हुई है. पिस्टल दिव्यांश अवस्थी के कहने पर ही शेखर कौशल ने नवीन को दी थी. पूछताछ में आरोपी नवीन ने बताया कि शिव नादर में पढ़ने वाला अनुज कुमार मेरा जानने वाला था. उसने अप्रैल के महीने में मुझसे पिस्टल की मांग की थी, उसे पिस्टल देने का वादा किया था. नवीन, दिव्यांश अवस्थी के यहां कार चलाने का काम करता था, उसने दिव्यांश से अनुज के बारे में बात की.

उसके बाद मृतक अनुज को अवैध तमंचा दिया गया. आपको बता दें कि नवीन भाटी ने अनुज को पिस्टल घटना से करीब 1 महीने पहले मुहैया कराई थी. पुलिस ने बताया कि कुछ समय बाद दिव्यांश अवस्थी ने नवीन को फोन कर कहा कि शेखर कौशल से बात कर लो वो पिस्टल दे देगा. पिस्टल का सौदा 35000 रुपए में तय किया गया. ये बात नवीन ने अनुज को बताई तो उसने सौदा मंजूर कर लिया. अनुज ने पहली किस्त में 25 हजार रुपए दिये जिसमें 13 हजार और 12 हजार रुपए पेटीएम के जरिए और 10 हजार रुपए कैश दिए.

आपके शहर से (नोएडा)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

नवीन ने पैसे आने की जानकारी दिव्यांश को दी. दिव्यांश अवस्थी के कहने पर नवीन सुपरटेक सिजार वाले फ्लैट पर गया, वहां उसकी मुलाकात शेखर कौशल से हुई. शेखर से उसे पिस्टल दी और पांच कारतूस भी दिए. ये सारा सामान नवीन ने अनुज को दे दिया, हालांकि नवीन ने बताया कि उसे नहीं मालूम था कि अनुज इस पिस्टल का क्या करने वाला है. अनुज ने पिस्टल लेने से पहले बताया कि वह शौकियाना पिस्टल रखना चाहता हूं, कॉलेज में लड़कों को दिखा सकूं.

नवीन ने बताया कि जो भी पैसा आया था उसमे से 5 हजार मैंने और 15-15 हजार रुपए दिव्यांश और शेखर ने रख लिए. फिलहाल पुलिस ने तीनों को बील अकबरपुर गांव के पास पैरिफेरल कट के पास से गिरफ्तार कर लिया है. इनके कब्जे से एक तमंचा .315 बोर का बरामद किया गया है. हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब इसमें आगे भी जांच की जाएगी और यह पिस्टल किस सोर्स से आई है इसका भी पता लगाया जा रहा है.

Tags: Noida news, Up crime news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें