इस शख्स को ग्रेजुएट होने में लगे 54 साल, वजह है दिलचस्प, बन गया दुनिया का सबसे ‘स्लो स्टूडेट’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. विश्वविद्यालय की डिग्री शुरू करने के करीब पांच दशक बाद आखिरकार आर्थर रॉस (Arthur Ross) ने ब्रिटिश कोलंबिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त कर ली है. रॉस की मौजूदा उम्र 71 साल है. उन्हें स्नातक की डिग्री प्राप्त करने में करीब 54 साल लगे हैं. इसके साथ ही उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. वह सबसे लंबे समय के बाद विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त करने वाले शख्स बन गए हैं.

रॉस का कहना है शायद वह वैंकूवर विश्वविद्यालय के सबसे स्लोवेस्ट स्टूडेंट हैं. दुनिया में वह सबसे धीमे भी हो सकते हैं. उन्हें अपनी डिग्री को पूरी करने में 54 साल लगे हैं. रॉस को गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड धारक रॉबर्ट एफपी क्रोनिन की तुलना में दो साल से अधिक का समय लगा है. क्रोनिन ने साल 1948 में प्रिंसटन विश्वविद्यालय से जीव विज्ञान की डिग्री शुरू की थी. साल 2000 में जाकर उन्हें स्नातक की उपाधि प्राप्त हुई.

यह भी पढ़ें- VIDEO: जापानी राजदूत पर चढ़ा बनारसी रंग, बाबा विश्वनाथ के दर्शन बाद खाए गोलगप्पे और पान

आर्थर रॉस का कहना है वह फिलहाल विश्व रिकॉर्ड बुक में अपना नाम शामिल करवाने की जल्दी में नहीं है. उनका मानना है कि उनके लिए असली इनाम वह ज्ञान था जो वह अपनी कक्षाओं में रहते हुए प्राप्त किए हैं.

उन्होंने कहा, ‘मैं बस सीखना चाहता था, क्योंकि मैं इसके लिए बेहद उत्सुक था.’ उन्होंने इस सप्ताह बीबीसी के साथ हुई खास बातचीत के दौरान कहा कि सीखने की इच्छा ने ही उन्हें इतने वर्षों के बाद भी उनकी डिग्री को पूरा करने के लिए प्रेरित किया.

बता दें जब रॉस ने पहली बार साल 1969 में युबीसी में दाखिला लिया, उसी साल अमेरिका ने चांद पर पहले शख्स को उतारा था. इसी साल बीटल्स अपने सेमिनल एल्बम एबे रोड को भी रिलीज करने वाले थे.

युबीसी में दाखिला लेने के दो वर्ष बाद ही रॉस ने कोर्स बदलने का फैसला लिया. इसके बाद उन्होंने मॉन्ट्रियल जाने का फैसला किया, जहां उन्होंने नेशनल थिएटर स्कूल में पढ़ाई शुरू की.

यहां पढ़ाई के बाद उन्हें प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ. लेकिन उन्हें जल्द ही एहसास हो गया कि वह अभिनय को अपना करियर नहीं बनाना चाहते हैं. फिर उन्होंने लॉ स्कूल में जाने का फैसला लिया और वकील बनने का सपना देखने लगे.

लॉ की पढ़ाई के लिए वह वापस युबीसी में आ गए. उन्हें टोरंटो विश्वविद्यालय में लॉ के लिए चुना गया. यहां से उन्होंने ज्यूरिस डॉक्टर की उपाधि प्राप्त की.

स ने बताया, ‘मेरी बेटी कहती है कि मुझे वास्तव में कहीं बाहर जाना चाहिए और मास्टर की डिग्री हासिल करनी चाहिए.’ लेकिन उनका कहना है कि अभी वह इंतजार करेंगे और भविष्य के बारे में सोचेंगे. फिलहाल स्नातक की डिग्री पाकर वह बेहद खुश हैं.

Tags: University

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें