कौशांबी जिले में आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष व सभासद को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में प्रभारी मंत्री सुरेश राही शामिल हुए। सबसे पहले नगर पालिका परिषद मंझनपुर का शपथ ग्रहण हुआ। जिसमें नवनिर्वाचित बीजेपी के अध्यक्ष बीरेंद्र फौजी को डीएम सुजीत कुमार ने शपथ दिलाई। शपथ समारोह में पूर्व विधायक लाल बहादुर पूर्व विधायक संजय गुप्ता जिला अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी व बीजेपी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए थे। डीएम सुजीत कुमार ने नवनिर्वाचित सभासदों को दिलाई शपथ।
करारी नगर पंचायत में सदर एसडीएम प्रखर उत्तम ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष शमशाद बक्श व नव निर्वाचित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मौला बक्श, हरिमोहन यादव,एजाज ,सैफ, सहित तमाम लोग हुए शामिल।
*नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम में एसडीएम ने दिलाई शपथ।*
सिराथू- नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष रागनी केसरवानी को व नव निर्वाचित सभासदों को एसडीएम मनीष यादव ने शपथ दिलाई इस मौके पर अरुण केसरवानी मोनू मोदनवाल अंकित साहू राजेंद्र कुमार साहू डॉ पी के सिंह,मुमताज, शोएब खान,वहीद प्रधान,मुंसब उस्मानी,रणविजय निषाद,मोमिन अंसारी, सहित तमाम लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।
*नगर पंचायत पूरब पश्चिम शरीरा* में समाजवादी पार्टी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष तारा सरोज व नव निर्वाचित सभासदों को सदर एसडीएम दखल उत्तम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई इस मौके पर संजय सरोज प्रदीप चौधरी सोनी चौधरी समाजवादी पार्टी के तमाम कार्यकर्ता पदाधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नगर पंचायत सिराथू में बीजेपी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजेंद्र कुमार व नवनिर्वाचित सभासदों को सिराथू एसडीएम मनीष यादव ने शपथ दिलाई इस मौके पर प्रभारी मंत्री सुरेश राही मौजूद रहे जिला अध्यक्ष जी त्रिपाठी मौजूद रही इनके अलावा डॉक्टर लवकुश, वह बीजेपी के तमाम पदाधिकारी कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे।
मो0 यासीन/जुबैर खान,मो0 फ़ैज़/कौशाम्बी









