मोहब्बत, प्रेम और पिया का अर्थ बताता था टीचर, बैड टच-बैट टॉक का आरोपी उर्दू शिक्षक बर्खास्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

हरदोई में बालिकाओं के साथ बैड टच और आपत्तिजनक बातें करने वाले उर्दू शिक्षक की सेवा समाप्त.
डीएम के निर्देश पर कस्तूरबा गांधी विद्यालय के आरोपी शिक्षक मुजीब खान पर मुकदमा भी हुआ दर्ज.

हरदोई. हरदोई जिले के विकासखंड टोंडरपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में तैनात उर्दू शिक्षक मुजीब खान की सेवा समाप्त कर दी गई है. इसके साथ ही बेहटा गोकुल थाने में छेड़छाड़ का मामला पंजीकृत कराया गया है. बता दें कि तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने मामले की शिकायत की थी. बालिकाओं के साथ बैड टच और आपत्तिजनक बातें करने के मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी ने तीन सदस्यीय जांच कमेटी गठित की थी.

दरअसल, विगत 15 मार्च को तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी शालिनी गुप्ता के निरीक्षण के दौरान बालिकाओं ने आरोप लगाया था कि उर्दू शिक्षक मुजीब खान छात्राओं के साथ बैड टच करते हैं. इसके साथ ही उनसे मोहब्बत और पिया का अर्थ पूछते हैं. उर्दू शिक्षक उनसे कहते हैं कि तुम इतनी बड़ी हो गई हो और मोहब्बत पिया का अर्थ नहीं जानती हो. तुम लोगों में प्रेम होता है और हमलोगों में मोहब्बत होती है. ऐसे में छात्राओं के साथ बैड टच और आपत्तिजनक बातें करने को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता ने पूरे प्रकरण को जिलाधिकारी एमपी सिंह के समक्ष रखा था.

जिलाधिकारी ने प्रकरण की जांच के लिए एसडीएम संडीला दिव्या मिश्रा, सीओ हरियावां शिल्पा कुमारी और दिव्यांग कल्याण अधिकारी रिचा गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की थी. तीन सदस्यीय जांच समिति ने प्रकरण की जांच की और उर्दू शिक्षक मुजीब खान पर लगे आरोपों को सही पाया था. जांच कमेटी की रिपोर्ट पर जांच समिति ने जिलाधिकारी को प्रेषित की थी.

इसके बाद जिलाधिकारी के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ विनीता ने उर्दू शिक्षक मुजीब खान की सेवा समाप्त कर दी. वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी टोंडरपुर प्रभास कुंवर श्रीवास्तव ने उर्दू शिक्षक मुजीब खान के खिलाफ धारा 354 और 279 के तहत थाना बेहटा गोकुल में शिक्षक के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा पंजीकृत कराया है.

Tags: Hardoi News, Molestation, Up crime news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें