उधव कृष्ण, पटना.कई लोग जीवन में सुख-समृद्धि पाने और अमीर बनने के लिए घर में कछुआ रखते हैं. भारतीय वास्तु शास्त्र और चीनी पौराणिक कथाओं के अनुसार कछुआ बहुत शुभ माना जाता है. यह आपके घर में सुख-समृद्धि लाता है. वैसे तो कई दिशाएं हैं, जहां आप क्रिस्टल के कछुए को अपने घर और कार्यालय में रख सकते हैं. हालांकि, अलग-अलग समस्याओं के लिए घर और ऑफिस की अलग-अलग दिशाएं और जगह को शुभ माना जाता है. लेकिन इसका फायदा पाने के लिए कछुए को घर में सही जगह पर रखना बहुत जरूरी है, क्योंकि जब आप इसे उचित स्थान पर रखेंगे तभी ये आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा. इस खबर में हम आपको बताएंगे कि आपके समस्या के अनुरूप घर में क्रिस्टल कछुए को रखने की सही दिशा और सही जगह क्या है.
जानिए कछुआ रखने की सबसे अच्छी दिशा
फेंग शुई और वास्तु के जानकार केपी सिंह बताते हैं कि आप क्रिस्टल कछुआ को अपने घर के उत्तर दिशा में रख सकते हैं. चुकी उत्तर दिशा कई चीजों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसलिए यदि आप कछुआ को उत्तर दिशा में रखते हैं, तो यह आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है.
मंदिर है सबसे अच्छा स्थान
मंदिर को घर का सबसे अच्छा और शुभ स्थान माना जाता है. इसलिए कछुए को मंदिर में रखना किसी अन्य जगह से बेहतर है. इससे आपको अपने जीवन में लाभ होगा और आपकी खराब आर्थिक स्थिति में सुधार भी हो जाएगा. केपी सिंह की माने तो क्रिस्टल के कछुए को पानी के स्त्रोत के ऊपर रखने से इसकी एनर्जी और बढ़ जाती है.
आपके शहर से (पटना)

छपरा में यहां सजता है सेकंड हैंड बाइक बाजार, आधे से भी कम दाम में मिलेगा टू-व्हीलर!

Sarkari Naukri: 86400 मंथली सैलरी वाली चाहिए नौकरी, तो ONGC MRPL में तुरंत करें आवेदन, चाहिए ये योग्यता

गाड़ियों की किस्त न चुका पाने पर एजेंट नहीं जब्त कर पाएंगे आपके वाहन, पटना हाईकोर्ट ने सुनाया यह फैसला

Train Alert: दानापुर-सिकंदराबाद समर स्पेशल ट्रेन को मिला एक्सटेंशन, अब 26 जून तक हर हफ्ते चलेगी

Good News : अब बिहार की पंचायतों को मिलेंगी बैंकिंग सुविधा, समस्तीपुर में यह हो रही है तैयारी

‘बिहार और बिहारियों का अपमान करने लगे हैं मुख्यमंत्री’, नीतीश कुमार पर चिराग पासवान का प्रहार

Parliament House: अलग होकर भी आपके साथ खड़ा हूं! पीएम मोदी के नाम चिराग का पत्र

10 वर्षों से विकास की बाट जोह रही दरभंगा की यह सड़क, बैलगाड़ी की स्पीड से रेंगते हैं वाहन

Sikshak Bahali Update: शिक्षक बहाली के विज्ञापन में देरी | Bihar Sikshak Bahali | Top News

UPSC Recruitment 2023: भारत सरकार में बिना परीक्षा ऑफिसर बनने का गोल्डन चांस, बस करना है ये काम, होगी अच्छी सैलरी

स्कूल का हेडमास्टर लड़कियों के साथ करता था गंदी हरकत, पता लगने पर लोगों ने बंधक बनाकर पीटा
स्वास्थ्य समस्याओं के लिए यहां रखें कछुआ
यदि आप अपने जीवन में स्वास्थ्य संबंधी समस्या का सामना कर रहे हैं तो क्रिस्टल कछुए को घर में रखने की सही दिशा पूर्व है. इस दिशा में कछुआ रखने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है. बहुत से लोगों को नींद की समस्या होती है. लोग बहुत कोशिश करते हैं, लेकिन रात में वो सो नहीं पाते और इससे तो कई बार उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित हो जाता है. नींद की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको कछुए को अपने सिरहाने रखना चाहिए.
अमीर बनने के लिए यहां रखें कछुआ
अगर आप अमीर बनना चाहते हैं और खराब आर्थिक स्थिति से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप अपने कैश लॉकर में कछुए को रख सकते हैं. इससे आपके जीवन में धन लाभ के नए स्त्रोत बनते हैं. वहीं, अगर आप बिजनेसमैन हैं और आपका काम ठीक से नहीं चल रहा है तो इस समस्या में कछुआ आपकी मदद कर सकता है. कछुए को अपनी दुकान या शोरूम के कैश दराज में रख दें. इसके अलावा बहुत से लोगों का मानना है कि इसे चांद की रोशनी में रखना भी अच्छा होता है. इससे आपको बहुत जल्दी लाभ मिल सकता है और आपके जीवन की सभी समस्याएं जल्द ही समाप्त हो सकती हैं.
नोट:- चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, फेंग शुई आदि विषयों पर आलेख अथवा वीडियो समाचार सिर्फ पाठकों की जानकारी के लिए है. इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूरी है. हमारा उद्देश्य पाठकों तक महज सूचना पहुंचाना है, अतः इसे महज सूचना समझकर ही लें. इसके अलावा, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की होगी, न्यूज़ 18 लोकल इन तथ्यों की कहीं से भी पुष्टि नहीं करता.
.
Tags: Bihar News, PATNA NEWS, Religion 18, Vastu tips
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 16:47 IST









