चौकीदार पिता ने नाम नहीं की प्रॉपर्टी, गुस्से में बेटे ने की खौफनाक हरकत, 1 हफ्ते बाद खुली पोल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

डबरा में हुई चौकीदार की हत्या का खुलासा
बेटे ने ही की थी पिता की हत्या
पिता ने प्रॉपर्टी नाम नहीं की तो बेटे ने उतारा मौत के घाट

ग्वालियर. ग्वालियर के डबरा में हुई चौकीदार की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. चौकीदार की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी अपने ही बेटे ने की थी. चौकीदार ने जब अपनी संपत्ति बेटे के नाम नहीं की तो उसने नाराज होकर पिता की हत्या कर दी. हत्याकांड को अंजाम देने के बाद बेटे  पुलिस को गुमराह करने के लिए कहानियां सुनाई, लेकिन एक हफ्ते की जांच के बाद पुलिस ने मामले की गुत्थी सुलझा ली और बेटे ने अपना अपराध कबूल कर लिया.

19 मई की रात ग्वालियर जिले के डबरा थाना क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर चौकीदार की सनसनीखेज तरीके से हत्या कर दी गई थी. हरे शिव बाबू के फार्म हाउस पर तैनात 60 साल के चौकीदार को किसी ने बेरहमी से मौते के घाट उतार दिया था. शंकर के बेटे अनिल ने पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही एसपी सहित तमाम अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की.

बेटे ने दी थी पति की हत्या की जानकारी 

आपके शहर से (ग्वालियर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

शंकर के बेटे अनिल ने पुलिस को बताया कि वह अपनी मां के साथ बाहर रहता है, जबकि पिता यहां फार्म हाउस पर अकेले ही रह रहे थे. अनिल ने बताया कि 18 मई की शाम उसने अपने पिता को फोन किया था. उस दौरान पिता खाना खा रहे थे और उनके पास 2 लोग बैठे थे. जब उसने पूछा तो बताना बताया कि कोई गाड़ी वाले बाबा बैठे हुए है. इसके बाद लोगों ने उसके पिता की हत्या होने की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें: छु्ट्टी के दिन स्कूल बुलाकर छात्रा से गैंगरेप ! फिर मर्डर, परिजनों से कहा-झूले से गिरकर मरी, जानें मामला

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की. जब आस-पास पड़ोसियों के बयान लिए तो यह बात सामने आई कि मृतक शंकर का अपने बेटे अनिल से झगड़ा होता रहता था. काफी समय से बेटा अनिल अपनी मां के साथ गांव में रहता था, जबकि फार्म हाउस पर शंकर अकेला ही था. पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो फिर बेटा अनिल यह सारी हकीकत बयां कर दी. अनिल ने बताया कि पिता संपत्ति उसके नाम नहीं कर रहे थे. इसी बात को लेकर अक्सर झगड़ा होता था.  18 मई को भी इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ और उसने गुस्से में आकर अपने पिता शंकर करण की हत्या कर दी.  पुलिस ने अनिल की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बरामद कर लिया.

Tags: Crime News, Gwalior news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें