कैथल रोडवेज के बेड़े में 99 बसें शामिल, नए रूटों पर…अब रात में भी मिलगी सुविधा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


वीरेंद्र पुरी/कैथल: जिले में परिवहन प्रणाली को मजबूत करने के लिए हरियाणा रोडवेज के बेड़े में नई बसों को शामिल किया गया है. इन बसों के शामिल होने से कैथल के बंद रूट एक बार फिर से सुचारु हो गए हैं. हरियाणा रोडवेज की बसों की नाइट सर्विस भी एक फिर से शुरू कर दी गई है. रोडवेज के बेड़े में नई बसों को शामिल करने का फैसला यात्रियों की सहूलियत को देखते हुए लिया गया है.

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने हरियाणा रोडवेज के बेड़े में नई बसें शामिल करने का वादा किया था, जिसके अनुसार अब रोडवेज के बेड़े में बस आनी शुरू हो गई हैं. कैथल रोडवेज की बात करें तो 99 बसें अब तक जिले के बेड़े में आ चुकी हैं. यहां बसों की कुल संख्या अब 180 हो गई है. बसों की कमी पूरी होने से यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करने के लिए कैथल डिपो तत्पर है.

हाल ही में हुए तबादलों से कर्मचारियों की कमी भी पूरी हो गई है. हरियाणा रोडवेज कैथल में सभी लॉन्ग रूट जो काफी दिनों से बंद पड़े थे, फिलहाल उनको बहाल कर दिया गया है. इसके अलावा लोकल व नाइट सर्विस को भी एक बार फिर से सुचारू कर दिया गया है. कैथल डिपो का प्रयास है कि यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं प्रदान करें, ताकि उनके सफर में किसी प्रकार की दिक्कत न आए.

बसों की कमी के कारण बंद हो गए थे रूट
बताते चले हैं की हरियाणा के कैथल में बसों और रोडवेज स्टाफ की कमी के चलते यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. बसों की कमी के चलते लॉन्ग रूट की सर्विस को जहां कम कर दिया गया था, वहीं रात के समय में बसों की सुविधा बंद कर दी गई थी. हालांकि, कैथल में हरियाणा रोडवेज के बेड़े में 99 और बसों को शामिल करने से अब सभी रूट पर बसों को फिर उतार दिया गया है, जिससे उम्मीद यही की जा रही है कि अब यात्रियों को बसों की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 15:56 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें