मदरसा तालीम: गहलोत सरकार 500 स्मार्ट क्लासरूम बनाएगी, 13 करोड़ रुपये करेगी खर्च, वर्क ऑर्डर जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अशोक गहलोत सरकार अल्पसंख्यक शिक्षा नीति
राजस्थान में 100 मॉडल मदरसों की स्थापना भी की जा रही है
गहलोत सरकार अल्पसंख्यकों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है

जयपुर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार मदरसा तालीम (Madrasa Talim) के स्तर को ऊंचा उठाने के लिए 500 स्मार्ट क्लास रूम स्थापित करने की तैयारी कर रही है. राजस्थान मदरसा बोर्ड इस साल पंजीकृत मदरसों में 500 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करेगा. राजस्थान में अल्पसंख्यक समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से इस साल बजट में 500 स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने की घोषणा की गई थी. उसके बाद इस काम में अब तेजी लाई जा रही है.

राजस्थान मदरसा बोर्ड अध्यक्ष महबूब दीवान चोपदार ने बताया कि वे स्मार्ट क्लासरूम स्थापित करने की तैयारी में जुट गए हैं. इसी के साथ उन्होंने राज्य सरकार को एक प्रस्ताव हर मदरसे में लाइब्रेरी स्थापित करने के लिए भी भेजा है. मदरसा मेंटेनेंस राशि 5 हजार रुपये बढ़ाकर 25 हजार रुपये करने का एक प्रस्ताव भी भेजा गया है. उन्होंने बताया कि मदरसों में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए प्रदेश में भामाशाहों की मदद से 100 मॉडल मदरसों की स्थापना की जा रही है.

आपके शहर से (जयपुर)

मदरसों में अंग्रेजी मिडीयम से तालीम दी जाएगी
इन मॉडल मदरसों में अंग्रेजी मिडीयम से तालीम दी जाएगी. इसके लिए भामाशाहों से भी संपर्क कायम किया जा रहा है. इसके लिए सरकार की ओर 40 करोड़ का बजट है. नये सेशन में ये सौगात देने के लिए स्मार्ट क्लासरूम के लिए मदरसा बोर्ड ने वर्क ऑर्डर भी जारी कर दिया है. स्मार्ट क्लास रूम के लिए मदरसों में इंटरएक्टिव फ्लैट पैनल डिस्प्ले लगाये जाएंगे.

गहलोत सरकार अल्पसंख्यकों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है
चोपदार ने बताया कि इनके साथ ही ओपीएस, यूपीएस, संबंधित एसेसरीज और ऑडियो स्पीकर इंटरनल एंपलीफायर के साथ स्थापित किया जाएगा. हर स्मार्ट क्लासरूम पर सरकार 2 लाख 61 हजार 899 रुपये खर्च करेगी. 500 स्मार्ट क्लासरूम पर कुल 13 करोड़ 9 लाख 49 हजार 500 खर्च आएगा. गहलोत सरकार अल्पसंख्यकों की शिक्षा पर विशेष ध्यान दे रही है. बजट में की गई घोषणाओं पर अमल किया जा रहा है.

Tags: Ashok Gehlot Government, Education, Jaipur news, Rajasthan news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें