टी20 में ‘एबट’ नाम का आया तूफान… टूटते-टूटते बचा ऋषभ पंत का रिकॉर्ड, सिक्सर की हुई बरसात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

टी20 ब्लास्ट में शॉन एबट ने ठोका तेज शतक
एबट ने अपनी तूफानी पारी में 11 छक्के जड़े
शॉन एबट ने सायमंड्स के रिकॉर्ड की बराबरी की

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर शॉन एबट (Sean Abbott) ने टी20 क्रिकेट में धमाकेदार शतक जड़कर पूरी महफिल लूट ली है. एबट ने इंग्लैंड में टी20 क्रिकेट का चौथा सबसे तेज शतक ठोक दिया है. इस दौरान उन्होंने हमवतन पूर्व हरफनमौला एंड्रयू सायमंड्स (Andrew Symonds) के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली. हालांकि भारतीय टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) का रिकॉर्ड टूटने से बाल बाल बच गया. एबट ने यह कारनामा टी20 ब्लास्ट (T20 Blast) मैच में सरे की ओर से खेलते हुए केंट के खिलाफ किया.

शॉन एबट ने द ओवल में खेले गए मुकाबले में 34 गेंदों पर शतक ठोका. एबट के करियर का यह पहला शतक है. टी20 क्रिकेट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक ओपनर क्रिस गेल के नाम है. गेल ने साल 2013 में आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से खेलते हुए पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 30 गेंदों पर ठोका था.

यह भी पढ़ें:एमएस धोनी एक जादूगर हैं… वह कचरे को भी सोना बना देते हैं… माही ने कंगारू दिग्गज को बनाया दीवाना

पंत ने 32 गेंदों पर जड़ा शतक
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऋषभ पंत हैं. पंत ने टी20 क्रिकेट में 32 गेंदों पर शतक अपने नाम किया है. उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दिल्ली की ओर से खेलते हुए हिमाचल प्रदेश के खिलाफ 32 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया था. तीसरे नंबर पर विहान लुबे हैं जिन्होंने टी20 कप अफ्रीका में 2018 में नॉर्थ वेस्ट और लिमपोपो के बीच खेले गए मुकाबले में 33 गेंदों पर सेंचुरी जड़ी थी. सायमंड्स ने भी 34 गेंद पर शतक जड़ा था.

छठे नंबर पर बैटिंग के लिए उतरे शॉन एबट
शॉन एबट ने छठे नंबर पर उतरकर यह उपलब्धि हासिल की. वह 64 रन पर 4 विकेट गिरने के बाद बैटिंग के लिए उतरे. एबट ने 41 गेंदों पर 4 चौकों और 11 छक्कों की मदद से नाबाद 110 रन ठोक डाले. एबट की धुआंधार पारी के दम पर सरे ने 223 रन बनाए. जवाब में केंट की टीम 182 रन ही बना सकी और 41 रन से मैच हार गई.

Tags: Andrew Symonds, Rishabh Pant, T20 blast

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें