हाइलाइट्स
दिल्ली में आज सुबह-सुबह बारिश ने वीकेंड को कूल बना दिया है.
IMD के अनुसार बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दिखेगी.
29 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.
नई दिल्ली. दिल्ली-एनसीआर शनिवार सुबह बारिश ने मौसम (Delhi-NCR Weather) को सुहावना बना दिया है. दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में तेज हवा के साथ बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. आज सुबह से ही राष्ट्रीय राजधानी में घने बादल छाए हुए हैं और कई जगहों पर बिजली कड़क रही है. मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली सहित पूरे एनसीआर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही बदले मौसम के कारण तामपान में भी गिरावट देखी जा सकती है.
मौसम विभाग के मुताबिक, नोएडा समेत आस-पास के इलाकों में गरज और चमक के साथ बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट दिखेगी. पूर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया जा सकता है. वहीं 28 मई को अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 रहने की उम्मीद है. 29 और 30 मई को अधिकतम तापमान क्रमश: 37 और 36 और न्यूनतम तापमान 23 और 21 दर्ज की जा सकती है. मौसम विभाग की भविष्यवाणी की मानें तो दिल्ली में 29 मई तक बारिश का दौर जारी रह सकता है.
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

दिल्ली के अस्पतालों में अब समय से पहुंचेंगे डॉक्टर, सरकार ने जारी किया ये आदेश

पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के सिर में बना ब्लड क्लॉट, हालत स्थिर, अभी ICU में ही रहेंगे

दिल्ली-NCR में मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश, प्रचंड गर्मी से मिली राहत

गाजियाबाद में मेयर के शपथ ग्रहण समारोह में पहली बार हो रहा है बदलाव, यहां जानें

तलाक देने पर पत्नी ने ही चुकाया पति को 12 लाख रुपया, दिल्ली हाईकोर्ट का यह फैसला क्या बनेगा नजीर?

सिर्फ UPSC ही नहीं स्कूलों जाने में भी आगे हैं लड़कियां, नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे में खुलासा

ग्रेटर नोएडा में आधी रात को खाने हैं पराठे तो आइए यहां

कैलिफोर्निया में छिपा है डॉन लारेंस बिश्नोई का भाई अनमोल, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े गैंगस्टर ने खोले राज

कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार के सभी मंत्री ‘दागी’, दर्ज हैं FIR, जानें संपत्ति और शैक्षणिक योग्यता

संसद भवन के उद्धाटन के दिन बाहर निकल रहे हैं तो जान लें ट्रैफिक का हाल, ये रास्ते रहेंगे बंद

दिल्ली HC की फटकार के बाद तिहाड़ जेल में बड़ा एक्शन, 80 अफसरों-कर्मियों का हुआ ट्रांसफर
इस सप्ताह की शुरुआत में पारा 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर गया था, जिससे दिल्ली में बिजली की मांग बढ़ गई थी. लेकिन मौसम के करवट लेने के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिली है. बता दें कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में गुरुवार को भी हल्की बारिश हुई थी. साथ ही धूल भरी तेज हवाएं भी चली थीं. इस दौरान अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस रहा था.
अगले 4 दिन कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार 31 मई तक दिल्ली-एनसीआर में लोगों को गर्मी से राहत मिलती रहेगी. IMD ने अगले दो दिनों में राजधानी में इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई है. इसके साथ ही IMD ने कहा है कि 30 मई तक हीटवेव की कोई संभावना नहीं है. साथ ही इस दौरान तापमान 35 से 38 डिग्री के बीच दर्ज किया जा सकता है. IMD ने बताया है कि सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी.
.
Tags: Delhi Rainfall, Delhi Weather Update, Imd
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 09:32 IST









