Noida: खाना बनाते वक्त फटा छोटा सिलेंडर, 6 लोग हुए जख्मी, पांच की हालत गंभीर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आदित्य कुमार, नोएडा. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में शुक्रवार देर रात एक घर में आग लग गई. आग लगने के कारण घर में रहने वाले 6 लोग झुलस गए. उन्हें नजदीकी के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है. जिसमे से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है. बताया जा रहा है रेस्क्यू में अगर थोड़ी देर और होती तो और भी ज्यादा बड़ी त्रासदी हो सकती थी. लेकिन समय रहते सबको रेस्क्यू कर लिया गया.

शुक्रवार की देर रात नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र में सेक्टर 44 स्थित छलेरा गांव में आग लगी थी. मौके पर फायर टीम पहुंच गई थी. जिसके बाद लोगों को रेस्क्यू किया गया और आग बुझाई गई. जिला गौतमबुद्ध नगर के मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार बताते हैं कि शुक्रवार की रात को छलेरा गांव में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी. मौके पर तुरंत तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भेजी गई और रेस्क्यू किया गया. घटना में छः लोग जख्मी हो गए हैं. सबका इलाज चल रहा है. प्रदीप कुमार बताते हैं कि आग लगने का कारण छोटे गैस का फटना है. छोटे गैस में खाना बना रहे थे उसी में विस्फोट हो गया था.

छोटे गैस सिलेंडर होते है खतरनाक
मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार बताते हैं कि छोटे गैस सिलेंडर खतरनाक होते हैं. इसपर खाना बनाने में हमेशा इस बात का डर होता है कि कब वो फट जाए. इसलिए इस गैस का इस्तेमाल लोगों को कभी नहीं करना चाहिए. मुख्य दमकल अधिकारी बताते हैं कि हमेशा मानक पूरा करने वाले गैस सिलेंडर ही इस्तेमाल लोगों को करना चाहिए. जो मानक के नहीं होते उसके मेटल कमजोर होते हैं और किसी भी कोई घटना हो सकती है. लोग सस्ते के चक्कर में जान से हाथ धो देते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 09:35 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें