Viral Video: आरपीएफ कॉन्स्टेबल ने की ‘डंडे से मरम्मत’, हाथ में आया संस्पेंशन लेटर, जानें मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


शक्ति सिंह/कोटा. कोटा जंक्शन पर चोरी के प्रयास में पकड़े गए एक शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वायरल वीडियो 24 मई की रात 2 बजे के आसपास का है. स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर वन-ए पर एक शख्स किसी यात्री के बैग से सामान चुराने की कोशिश कर रहा था, जिसे लोगों ने पकड़ लिया. वहां ड्यूटी कर रहे RPF कॉन्स्टेबल गौरव कुमार भी आ गए और इस युवक को पकड़ कर थाने ले गए. फिर वहां डंडे से इस आरोपी की पिटाई करते रहे.

ये सारा घटनाक्रम वहां मौजूद एडवोकेट ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वायरल वीडियो उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने RPF ने कांस्टेबल गौरव कुमार को सस्पेंड कर दिया है. मामले की जांच RPF सीआई को दी है. इस मामले में कोई भी शिकायतकर्ता सामने नहीं आया है. वायरल वीडियो के आधार पर RPF ने कार्रवाई की है.

RPF कमांडेंट संजय सिंह ने बताया कि युवक धक्का मारकर भागने की कोशिश कर रहा था. पकड़ने पर बहस करने लगा. उसके पास प्लेटफार्म टिकट भी नहीं था. चोर को काबू में करने के लिए काॉस्टेबल ने दो चार डंडे मारे. वहां मौजूद किसी एडवोकेट ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. जिस यात्री के बैग से सामान चुराने की कोशिश की गई थी, उसे बुलाया गया. उसने कहा कि सामान चोरी नहीं हुआ था. उसने शिकायत देने से मना कर दिया. एडवोकेट को बुलाकर भी पूरी जानकारी ली. वायरल वीडियो के आधार पर कांस्टेबल को सस्पेंड किया है. मामले की जांच की जा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 09:25 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें