सभी आदम और हव्वा की औलाद… कानून से नहीं रुकेगी पैदाईश… जनसंख्या नियंत्रण पर बोले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने जनसंख्या नियंत्रण कानून को लेकर बड़ी बात कही
सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि कोई भी कानून पैदाइश नहीं रोक सकता

रिपोर्ट: सुनील कुमार

संभल. जनसंख्या नियंत्रण कानून पर संभल सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने बड़ा बयान दिया है. सांसद ने कहा कि दुनियावी कानून से अल्लाह के कानून पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने से पैदाइश नहीं रुकेगी. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून कामयाब नहीं होगा. उन्होंने बीजेपी को बहैसियत इंसाफ करने की नसीहत दी है.

सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि अल्लाह ने सबसे पहले रूहें बनाई. फिर बगैर हिंदू-मुसलमान देखे इंसान बनाया. सब आदम और हव्वा की औलाद हैं. हिंदुस्तान में आकर लोग बंट गए. कुरान शरीफ अल्लाह का कानून हैं. दुनियावी कानून से अल्लाह के कानून पर फर्क नहीं पड़ेगा. बीजेपी को नसीहत देते हुए सांसद ने कहा कि बहैसियत इंसाफ करो, हिंदू-मुसलमान देख कर नहीं. आपको अल्लाह ने निजाम दिया है. जनसंख्या नियंत्रण कानून से बिरथ कंट्रोल नहीं होगा. चाहे जो भी कानून बनाना हो बना लो, पैदाइश नहीं रुकेगी. जनसंख्या नियंत्रण कानून कामयाब नहीं होगा.

अपने बयानों को लेकर सुर्ख़ियों में रहने वाले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि आप नफरत करने की जगह मोहब्बत पैदा कीजिए. लोगों को तोड़ने के बजाय जोड़ने की कोशिश कीजिए. इससे हिंदुस्तान की तरक्की होगी. उन्होंने दावे के साथ कहा कि सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए जितने भी कानून बना ले वह इस्लाम के हिसाब से कामयाब नहीं होगा.

Tags: Sambhal News, Shafiqur Rahman Barq

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें