सामूहिक विवाह सम्मेलन में थमाए सैकड़ों नकली टीवी, सप्लायर पर FIR दर्ज, हुआ गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुज गौतम/सागर. मध्य प्रदेश के सागर जिले के गढ़ाकोटा में दो महीने पहले एक मंडप के नीचे 2,000 से अधिक विवाह संपन्न कर रिकॉर्ड बनाया गया था, लेकिन अब शादी रचाने वाले जोड़ों को उपहारस्वरूप दिये गये एलईडी टीवी के नकली होने का खुलासा हुआ है. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बता दें कि, लगभग 1862 एलईडी टीवी के लिए 1.38 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया था.

चौंकाने वाली बात है कि अफसरों के द्वारा शिवराज सिंह चौहान सरकार में मंत्री गोपाल भार्गव से दूल्हा-दुल्हन को उपहार में यह एलईडी टीवी दिए गए थे. दरअसल, 11 मार्च, 2023 को गढ़ाकोटा में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत भव्य समारोह का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे. बताया जा रहा है कि बार-बार टीवी की शिकायत मिलने के बाद सागर के कलेक्टर दीपक आर्य ने खुद पुलिस अधीक्षक (एसपी) अभिषेक तिवारी को पत्र लिखा था. जिसके बाद गोपालगंज थाने में निविदा के आधार पर स्थानीय सप्लायर मुकेश साहू और दिल्ली के सप्लायर राजू गुप्ता के खिलाफ धारा 420, 467, 468 के तहत एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है.

नवविवाहित जोड़ों को नकली LED टीवी दिया गया

नवविवाहित जोड़ों को ब्रांडेड कंपनी की एलईडी टीवी देने के लिए सामाजिक न्याय विभाग के जरिये निविदा बुलाई थी. इसके अंतर्गत प्रीती पति मुकेश साहू की फर्म SRK इंटरप्राइजेज की निविदा न्यूनतम आई थी. नये विभाग के जेडी के नेतृत्व में बनी टेंडर कमेटी के समक्ष यह रेट रखे जाने के बाद 7,777 रुपये प्रति नग (यूनिट) का कॉन्ट्रेक्ट हुआ था. वहीं, खरीदी के लिए गढ़ाकोटा नगर पालिका के CMO को अधिकृत किया गया था.

एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया सैन्सुई टीवी के नाम पर लोकल असेंबल किया हुआ टीवी दे दिया गया था. इस आधार पर फर्जीवाड़े के तहत सप्लायर को गिरफ्तार किया गया है. इनके द्वारा जहां से इस तरह के कूटरचित टीवी प्राप्त की गई, उसमें एक अन्य आरोपी राजू गुप्ता हैं, इनकी भी गिरफ्तारी की गई है. प्रकरण विवेचना में है. सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच जा रही और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इसमें कुल 1,862 टीवी का वितरण आया है. इसमें जब हमलोगों ने ऑनर के दस्तावेज देखे तो इन्होंने लगभग लगभग 1,902 टीवी का आर्डर दिया था जिसमें से 1862 ली गई थीं.

उन्होंने कहा कि अन्य टीवी के ऑनर के डिटेल के लिए उसको भी विवेचना में लिया गया है. इसमें 1.43 करोड़ का टेंडर अमाउंट था. अमाउंट में जो स्थानीय सप्लायर है उसने दिल्ली की फर्म को ऑर्डर भेजा था, दिल्ली की फर्म के द्वारा एलईडी टीवी सप्लाई की गई थी.

Tags: Crime News, Marriage ceremony, Mp news, Sagar news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें