
नई दिल्ली. देश में तेजी से मिड साइज एसयूवी और माइक्रो एसयूवी का चलन तेजी से बढ़ रहा है. माइक्रो एसयूवी सेगमेंट में फिलहाल टाटा पंच लोगों को काफी पसंद आ रही है. पंच को लॉन्च हुए भी दो साल भी पूरे नहीं हुए हैं और करीब दो लाख के करीब यूनिट्स अभी तक सेल हो चुकी हैं. ये देश की सबसे ज्यादा सेल होने वाली कारों में से एक है. लेकिन अब पंच को टक्कर देने के लिए ह्युंडई इस सेगमेंट में अपनी कार एक्सटर (Hyundai Exter) को बाजार में उतारने जा रही है. इस कार को 10 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा.
11,000 रुपये में बुकिंग
ऑल-न्यू हुंडई एक्सटर (All New Hyundai Exter) कंपनी के लाइन-अप में सबसे सस्ती एसयूवी होने वाली है और इसके लिए प्री-बुकिंग 11,000 रुपये के टोकन अमाउंट तय किया गया है. यानी 11,000 रुपये का भुगतान करके आप इस कार को अपना बना सकते हैं.
इंजन और पावर
Hyundai Exter को पॉवर देने के लिए 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है जिसका इस्तेमाल Grand i10 Nios और कुछ अन्य Hyundai कारों में भी किया जाता है. यह इंजन 82 बीएचपी मैक्सिमम पावर और 113 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है. इस कार में 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ AMT का भी ऑप्शन दिया गया है. Hyundai Exter में CNG का ऑप्शन भी विकल्प मिलने वाला है.
एक्सटर पहली सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी जिसके सभी वेरिएंट्स में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड तौर पर मिलेंगे. अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें ESC, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल असिस्ट कंट्रोल जैसे भी फीचर्स मिलते हैं.
6 लाख रुपये से शुरू हो सकती है कीमत
ऑल-न्यू Hyundai Exter को EX, S, SX, SX(O) और SX(O) Connect ट्रिम्स में पेश किए जाने की उम्मीद है. यह Hyundai की लाइन-अप में सबसे सस्ती SUV होने वाली है. इसकी कीमत 6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से चालू होने की उम्मीद है. भारत के बाजार में यह कार Hyundai Exter सीधे Tata Punch, Citroen C3, Nissan Magnite जैसी लोकप्रिय कारों को टक्कर देगी.
.
Tags: Auto News, Car Bike News, Hyundai
FIRST PUBLISHED : May 25, 2023, 14:50 IST









