
मेष राशिफल (Mesh Rashifal, 26 May 2023)
आज आपके मन में भावुकता काफी रहेगी, इस कारण किसी की बात या व्यवहार से आपकी भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है. मां के स्वास्थ्य की चिंता आपको हो सकती है. आपके स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है. भोजन और नींद में अनियमितता रहेगी. विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम है. मन की शांति के लिए आध्यात्म का सहारा लें. अचल संपत्ति संबंधी चर्चा को टालें.
वृष राशिफल (Vrishabha Rashifal, 26 May 2023)
आपकी चिंताएं कम होने से आप काफी राहत का अनुभव करेंगे. आज आप काफी भावुक और संवेदनशील रहेंगे, इससे आपकी कल्पनाशक्ति और सृजनशक्ति उभर कर सामने आएगी. साहित्य लेखन तथा कलाक्षेत्र में आज आप योगदान कर सकेंगे. परिवार के सदस्य विशेष रूप से माता के साथ आत्मीयता बढ़ेगी. छोटी यात्रा या पर्यटन हो सकता है. वित्तीय मामलों पर ध्यान देंगे. आपका पूरा दिन आनंद में गुजरेगा.
मिथुन राशिफल (Mithun Rashifal, 26 May 2023)
शुरुआती परेशानी के बाद आपके निर्धारित काम आसानी से पूरे होंगे. इससे आपको काफी प्रसन्नता होगी. आर्थिक योजनाओं के कारण आपकी कई परेशानियां कम होती लगेंगी. नौकरी व्यवसाय में आपके सहयोगियों का सहयोग मिलगा, इससे माहौल अच्छा बना रहेगा. मित्रों तथा प्रियजनों के साथ मुलाकात खुशी को बढ़ा देगी. परिवार में शांति और आनंद का माहौल रहेगा.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 01:10 IST








