
मकर राशिफल (Makar Rashifal, 26 May 2023)
आज का दिन पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा. व्यापार वृद्धि के योग हैं. इसके अलावा दलाली, ब्याज, कमिशन से मिलने वाले पैसों से धन में वृद्धि होगी. प्रेमियों के लिए भी आज का दिन बेहतर है. विजातीय आकर्षण रहेगा. सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहन सुख प्राप्त होगा.
कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 26 May 2023)
काम में सफलता पाने के लिए आज का दिन उत्तम है. आपके द्वारा किए गए काम से आपको यश और कीर्ति मिलेगी. परिवार में अच्छा वातावरण रहेगा. तन-मन से आप ताज़गी और स्फूर्ति का अनुभव करेंगे. नौकरी- धंधे की जगह सहयोगियों का साथ मिलेगा. माता के परिवार से अच्छे समाचार मिलेंगे. खर्च बढ़ेगा. बीमार व्यक्ति की तबीयत में सुधार आएगा.
मीन राशिफल (Meen Rashifal, 26 May 2023)
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा होने वाला है. उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नए मौके मिलेंगे. आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम कर सकते हैं. प्रेमीजन एक-दूसरे का साथ पा सकेंगे. आपके स्वभाव में ज्यादा भावुकता और कामुकता रहेगी. मित्रों पर खर्च हो सकता है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 01:40 IST








