आज का राशिफल: तुला राशि वालों को नौकरी में मिलेगा प्रमोशन, वृश्चिक और धनु राशि वाले रहें सावधान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


तुला राशिफल (Tula Rashifal, 26 May 2023)

आज आपके घर और कार्यस्थल पर बेहतर वातावरण रहने से काफी प्रसन्नता रहेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नौकरी करने वालों के लिए पदोन्नति का योग है. काम में उच्च अधिकारी आपके काम की सराहना करेंगे. परिवार में हर्षोल्लास का माहौल रहेगा. माता की तरफ से लाभ मिलेगा. सरकारी कामों में आज सफलता मिलेगी.

वृश्चिक राशिफल (Vrischika Rashifal, 26 May 2023)

आज आप शारीरिक और मानसिक रूप से काफी थकान और आलस्य का अनुभव करेंगे, जिससे उत्साह की कमी रहेगी. इसका प्रभाव व्यावसायिक क्षेत्र में देखने को मिलेगा. इससे परेशानी हो सकती है. उच्च अधिकारियों का व्यवहार आपके प्रति नकारात्मक रहेगा. संतान के साथ भी मतभेद हो सकता है. किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय को आज स्थगित रखना ही लाभदायक रहेगा.

धनु राशिफल (Dhanu Rashifal, 26 May 2023)

आज आपको कोई भी नया काम शुरू न करने तथा अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की सलाह दी जाती है. कफ तथा पेट संबंधी बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं. शल्यक्रिया जैसे बड़े मामलों को आज टाल दें. आज आप काफी चिंतित रहेंगे. अचानक ही कोई बीमारी आपको सता सकती है. खर्च में वृद्धि होगी. वाणी और व्यवहार पर संयम रखना आवश्यक है.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें