
कर्क राशिफल (Kark Rashifal, 26 May 2023)
आपके दोस्तों, परिजनों तथा परिवार के साथ आपका दिन काफी बेहतर रहेगा. उनकी ओर से मिले उपहार आपके हर्ष को दोगुना कर देगा. बाहर घूमने का कार्यक्रम बनेगा. स्वादिष्ट भोजन करने का अवसर मिलेगा. शुभ समाचार मिलेंगे तथा आर्थिक लाभ भी होगा. पत्नी के साथ अच्छा समय गुजरेगा. आज शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से आप आनंद का अनुभव करेंगे.
सिंह राशिफल (Singh Rashifal, 26 May 2023)
आज आपके लिए कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूर रहना हितकर होगा. मन में बेचैनी रहेगी. विभिन्न चिंताएं सताएंगी. शारीरिक स्वास्थ्य खराब हो सकता है. अपनी वाणी और व्यवहार में संयम रखें, अन्यथा किसी के साथ तकरार हो सकती है. आज आप काफी भावुक रहेंगे. खर्च की मात्रा अधिक रहेगी. गलतफहमी के कारण नुकसान हो सकता है.
कन्या राशिफल (Kanya Rashifal, 26 May 2023)
आज आपको विविध क्षेत्रों में यश, कीर्ति और लाभ मिलेगा. धन की बेहतर आवक होगी. बुजुर्गों तथा मित्रों के साथ आपका दिन आनंदमय रहेगा. कहीं घूमने जा सकते हैं. पत्नी और बच्चों के साथ अच्छा समय गुजरेगा. दांपत्य जीवन में आनंद प्राप्त होगा. संतान के समाचार मिलेंगे. प्रिय व्यक्ति के साथ मुलाकात होने की संभावना है.
.
Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today
FIRST PUBLISHED : May 26, 2023, 01:20 IST








