सागर का नरेश जाएगा मुंबई…वहां होगा दिल का इलाज, शिवराज सरकार उठाएगी पूरा खर्च

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनुज गौतम/सागर: सागर का नरेश एक साल की उम्र में पिछले 8 महीनों से दिल में छेद जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहा था. नरेश का अब मुंबई के नारायण हॉस्पिटल में इलाज किया जाएगा. शिवराज सरकार सर्जरी तक का खर्च उठाने को तैयार है और इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई है. जल्द ही मासूम बच्चा स्वस्थ होकर घर वापस लौटेगा.

सोमवार को नरेश को सरकारी वाहन से सागर से भोपाल के सिद्धांता रेड क्रॉस अस्पताल भेजा गया था, जहां पर उसका चेकअप किया गया. जिसके बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है. सरकार ने उसे मुंबई के नारायण अस्पताल में इलाज कराने की चर्चा की है. इस अस्पताल में मुख्यमंत्री बाल उपचार योजना से संबंधित इलाज होता है. इसी योजना के तहत सरकार पूरा खर्च उठा रही है.

पिता ने बच्चे को मंच पर फेंका था!
मासूम बच्चे को उसके माता पिता के साथ मुंबई भेजा जाएगा. सागर कलेक्टर दीपक आर्य ने बताया कि अगर बच्चे को सर्जरी की आवश्यकता पड़ी तो वह भी करवाई जाएगी. डॉक्टरों से मिले फीडबैक के आधार पर उसे आज मुंबई भेजा रहा है. बता दें कि 2 दिन पहले नरेश के पिता ने सीएम के कार्यक्रम में अपने एक वर्ष के बच्चे को मंच की तरफ फेंकने की कोशिश की थी. यह देखकर सीएम शिवराज दंग रह गए थे. उन्होंने मंच से ही उसे बुलाकर अधिकारियों को जल्द इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए थे.

इलाज के लिए भटक रहा था परिवार
सीएम शिवराज के निर्देश के बाद सोमवार को उसे सागर कलेक्ट्रेट परिसर से सरकारी वाहन से भोपाल भेजा गया था. बच्चे को फेंकने वाले देवरी विकासखंड के सहजपुर निवासी मुकेश पटेल ने बताया था कि उसके दो बेटे हैं. एक की उम्र 3 साल है. छोटा बेटा एक साल का है. जब यह 3 महीने का था तब इसके दिल में छेद होने की बात पता चली, तब से ही आर्थिक सहायता के लिए भटक रहे थे.

.

FIRST PUBLISHED : May 16, 2023, 21:29 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें