अब WPL में खेलेंगी आरा की बेटियां! दिन रात नेट पर बहा रही है पसीना, इस वजह से बढ़ा क्रेज 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौरव सिंह/भोजपुर. बिहार की बेटियां भी अब बेटों से किसी मामले में पीछे नही रहना चाहती है. जिसका जीता जागता उदाहरण बिहार के आरा में दिन-रात क्रिकेट प्रैक्टिस कर रही लड़कियां. आरा के वीर कुंवर सिंह स्टेडियम में लड़कियों के बीच क्रिकेट का क्रेज देखने को मिल रहा है. क्रिकेट एकाडमी भोजपुर के नाम से लड़कियों के लिए विशेष ट्रेनिंग सेंटर चलाया जा रहा है. उनकी मेहनत को देखकर कहा जा सकता है कि बहुत जल्द डब्ल्यूपीएल में आरा की बेटियों का जलवा देखने को मिलेगा.

मुफ्त में दी जा रही है यह सामग्री
इस एकाडमी में लड़कियों को क्रिकेट खेलने और आगे बढ़ने के लिए ना सिर्फ मुफ्त अभ्यास कराया जाता है. बल्कि मुफ्त में जर्सी, क्रिकेट किट और इत्यादि समाग्री दी जाती है. इस एकेडमी के कोच हैं कुमार विजय. कोच का कहना है कि कुछ लोगों का समूह है, जो चाहता है कि आरा से लड़की क्रिकेट में आगे निकले और WPL में खेलने के साथ देश के टीम में भी जगह बनाये.

महिला प्रीमियर लीग की वजह से लड़कियों में बढ़ा क्रिकेट का क्रेज
बता दे कि महिला प्रीमियर लीग (WPL) को लेकर फैंस के बीच काफी क्रेज है. अपने पहले ही सीजन में यह लीग दुनियाभर में सुपरहिट हो गई है. इस लीग ने कई नए भारतीय खिलाड़ियों को निखर कर सामने आने का मौका भी दिया है.

महिला प्रीमियर लीग क्रिकेट के दुनिया में सफल तो हुई ही साथ ही WPL की वजह से आरा जैसे छोटे शहर में अब लड़कियों को क्रिकेट कर प्रति क्रेज बढ़ा दिया है. अब आरा की लड़की भी अपने कौशल के दम पर WPL या नेशनल टीम में जगह बनाने के लिए दिन-रात एक कि हुई है.

मुफ्त में होता है लड़कियों का अभ्यास
आरा की लड़कियों को क्रिकेट मैदान तक लाने वाले में अहम व्यक्ति है कुमार विजय. ये ना सिर्फ लड़कियों का हौसला बढ़ाते है बल्कि उनको अपने अस्तर से होने वाले हर एक सुविधा भी मुहैया कराते है.

न्यूज 18 लोकल से बातचीत में कुमार विजय ने बताया कि एक तो हमारे यहां ऐसे ही कोई नहीं चाहता कि लड़की स्पोर्ट्स खेले और उसमें भी हम अभ्यास का शुल्क या किट का खर्चा मांगने लगेंगे तो और कोई नहीं भेजेगा. इसके वजह से हम लड़कियों को निशुल्क अभ्यास भी कराते है और प्रैक्टिस के लिए किट भी उपलब्ध कराते हैं, इसमें हमको कुछ समाजिक लोग सहयोग करते हैं.

फिलहाल 20 लड़की जी जान से जुटी
क्रिकेट एकाडमी भोजपुर में फिलहाल 20 लड़की प्रैक्टिस करने आती है. इनमें 15 साल से ले कर 22 साल तक कि महिला क्रिकेटर शामिल है. इस एकेडमी से अभ्यास करते हुए अनामिका राय और सुप्रिया सिंह दो बार बिहार टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुकी है. इन दोनों के देख कर एकाडमी में छोटी बच्चियां प्रेरणा लेती है.

WPL और नेशनल टीम में खेलना ही एक मात्र लक्ष्य
स्टेडियम में क्रिकेट प्रैक्टिस कर रही बच्चियों ने न्यूज 18 लोकल को बताया कि जब से महिला प्रीमियर लीग शुरू हुआ है. तब से एक उम्मीद जग गई है कि अब हम भी क्रिकेट खेल सकते है. नाम के साथ-साथ पैसा भी कमा सकते है. साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि WPL में किसी भी टीम के लिए सलेक्शन हो जायेगा तो प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. इसके बल पर हमारा राष्ट्रीय टीम भी चयन हो सकता है.

Tags: Bhojpur news, Bihar News in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें