
हाइलाइट्स
हेल्दी साउथ इंडियन स्नैक्स सर्व करने के लिए चिल्ली इडली बनाना बेस्ट ऑप्शन हो सकता है.
चिल्ली इडली खाने में बेहद स्वादिष्ट और स्पाइसी भी होती है.
Chilli Idli Video Recipe: कई लोग नाश्ते में स्पाइसी फूड सर्व करना पसंद करते हैं. ऐसे में इंस्टेंट चिली पनीर बनाना सबसे बेस्ट ऑप्शन होता है. हालांकि चिली पनीर तो आपने कई बार खाई होगी. लेकिन क्या आपने कभी चिल्ली इडली (Chilli idli) का स्वाद चखा है. जी हां, चिल्ली इडली स्पाइसी होने के साथ-साथ बेहद स्वादिष्ट और हेल्दी भी होती है. तो इस बार नाश्ते में चिल्ली इडली बनाकर आप कुछ नया ट्राई कर सकते हैं.
साउथ इंडियन खाने के शौकीन लोगों के लिए इडली उनकी फेवरेट डिशों में से एक होती है. ऐसे में कई लोग घर पर चावल के आटे और सूजी की इडली बनाते हैं. मगर इस बार कुछ डिफरेंट ट्राई करने के लिए आप चिल्ली इडली की आसान रेसिपी फॉलो कर सकते हैं. जिसकी मदद से आप मिनटों में टेस्टी और चटपटा नाश्ता सर्व कर सकते हैं. बता दें कि चिल्ली इडली की ये आसान रेसिपी इंस्टाग्राम यूजर (@adeliciousbowl) ने अपने अकाउंट पर शेयर की है.
ये भी पढ़ें: जब भी भूख लगे ट्राई करें कॉर्न भजिए, स्वाद के साथ मिलेगा पोषण का डबल डोज, वीडियो देखकर झटपट सीखें बनाना
चिल्ली इडली बनाने की सामग्री
चिल्ली इडली बनाने के लिए 5-6 रवा इडली, 1 कटा हुआ प्याज, 1 कटी हुई शिमला मिर्च, 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर, 1 चम्मच मैदा, ½ चम्मच काली मिर्च पाउडर, 1 चम्मच बारीक कटा हुआ लहसुन, लम्बी कटी हुई हरी मिर्च, 1 चम्मच सफेद सिरका, 1 चम्मच सोया सॉस, 1 चम्मच टोमैटो सॉस, 1 चम्मच रेड चिल्ली सॉस, तेल, हरा धनिया और स्वादानुसार नमक ले लें. आइए अब जानते हैं चिल्ली इडली बनाने की विधि.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Food, Food Recipe, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 15, 2023, 07:00 IST









