CBSE Result 2023 : पिता ने रिक्शा चलाकर पढ़ाया, बेटी घर संभालते हुए 12वीं में लाई 92% मार्क्स

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


CBSE Result 2023 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने शुक्रवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी किए. सीबीएसई 10वीं में 93.12% और 12वीं में 87.33% बच्चे पास हुए हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद बच्चों की कई दिल को छूने वाली कहानियां सामने आ चुकी हैं. ऐसी ही एक कहानी है नोएडा की आकांक्षा कुमारी की. उन्होंने 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 92 फीसदी मार्क्स हासिल करके परिवार को गौरवान्वित किया है.

आकांक्षा कुमारी के पिता राजेश्वर एक रिक्शा चालक हैं. उसी से परिवार का खर्च चलता है. जबकि मां हाउसमेकर हैं. बेटी की पढ़ाई में पैसे के चलते कोई अड़चन न आए इसके लिए वह तपती गर्मी से लेकर कड़ाके की ठंड तक में रिक्शा खींचते रहे हैं.

वकील बनना चाहती हैं आकांक्षा

बेटी के इंटरमीडिएट में उम्मीद से अच्छे मार्क्स आने के बाद राजेश्वर प्रसाद और पूरा परिवार बेहद खुश है. आकांक्षा ने आर्थिक तंगी के बावजूद अपनी मेहनत से एक नजीर पेश की है. आकांक्षा का सपना वकील बनने का है. आकांक्षा ने बताया कि वह एसएससी की तैयारी करेंगी. साथ ही अच्छे एलएलबी कॉलेज में दाखिला भी लेंगी. आकांक्षा की मां का कहना है कि उन्होंने बेटे और बेटी में कभी फर्क नहीं किया. वह चाहती हैं कि उनकी बेटी मेहनत करे और अपने पैरों पर खड़ी हो जाए.

ये भी पढ़ें-
CBSE Board Result: 75% रिजल्ट लाकर भी स्टूडेंट कर रहे आत्महत्या, क्या है वजह?
CISCE Result 2023: 5 स्टेप में चेक करें CISCE 10वीं 12वीं का रिजल्ट, ये है डिटेल

Tags: Board Results, Cbse news, Education news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें