बिंदू ने जया बच्चन पर कसा तंज, सालों बाद बयां किया दर्द, बोलीं- ‘आज भी नहीं भूली वो बात…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. हिंदी सिनेमा की बेहतरीन एक्ट्रेस बिंदू (Bindu) ने अपने दौर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीता है. कभी उन्होंने बेहतरीन कॉमेडी से दर्शकों को खूब हंसाया तो कभी विलेन बन उन्हें आग बबूला भी कर दिया करती थीं. बिंदू ने अपने लंबे करियर में हर किरदार को बहुत खूबसूरती से पर्दे पर उतारा, लेकिन जब बात उनके काम सराहने की आई एक्ट्रेस के हाथ सिर्फ निराशा ही लगी.

बिंदू 70-80 के दशक में कई फिल्मों में विलेन बनकर अपनी अलग पहचान बनाई. हालांकि वह हमेशा दमदार किरदार में ही नजर आईं लेकिन फिर भी उन्हें उनके काम के लिए क्रेडिट नहीं मिला. अपने एक्टिंग करियर में बिंदू ने ‘जंजीर’ में बिंदु ने ‘मोना’ का किरदार इतनी दमदारी से निभाया की उन्हें आज भी याद किया जाता है. इस फिल्म में उस दौर के एक्टर अजीत ने डॉन का रोल किया था. इस फिल्म में अजीत बिंदु के कैरेक्टर को ‘मोना डार्लिंग’ के नाम से ही बुलाते हैं. इसके बाद वह इस नाम से भी पहचानी जाने लगी. अब सालों बाद बिंदू ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और अपने दिल की बात लोगों के सामने रखी है.

रानी मुखर्जी की ऑन स्क्रीन बेटी का बदल गया है पूरा लुक, पहचानना हुआ मुश्किल, फोटो देख नहीं होगा यकीन

चुप्पी तोड़ बिंदू ने बयां किया दर्द
गुजरे जमाने की एक्ट्रेस बिंदू को आज भी उनके दमदार निगेटिव रोल के लिए जाना जाता है. बिंदू ने महज 11 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी. उन्होंने लोगों की प्रतिक्रिया के बारे में सोचे बिना नकारात्मक भूमिकाएं निभाकर इंडस्ट्री में खुद का मुकाम बनाया. करियर की शुरुआत 1962 में की. शुरुआत से ही एक्ट्रेस के काम को काफी पसंद किया गया. उनके हर किरदार पर लोग फिदा हो जाते थे. अब सालों बाद बिंदू ने अपने एक इंटरव्यू में जया बच्चन को लेकर खुलासा किया कि शुरुआती दिनों में उन्हें किसी फिल्म के लिए सम्मानित नहीं किया गया है, जबकि उसी दौर में पहली ही फिल्म ‘गुड्डी’ के लिए जया बच्चन को फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था.

मुझे इंकार कर जया बच्चन को दिया गया अवॉर्ड
अपनी बात आगे रखते हुए बिंदू ने बताया कि ज्यूरी ने उस समय उनसे कहा था, ‘पहली ही फिल्म के लिए हम आपको कैसे अवॉर्ड दे सकते हैं, लेकिन बाद मैं जब जया बच्चन को उनकी पहली फिल्म ‘गुड्डी’ के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया तो मुझे काफी अजीब लगा था. वो इसलिए भी क्योंकि वो हिरोइन थीं. मुझे सबसे ज्यादा वोट्स मिलने के बावजूद अवॉर्ड नहीं दिया गया. ये सब अंदर की बातें हैं. मुझे ‘दो रास्ते’ और ‘दास्तान’ जैसी फिल्मों के लिए नॉमिनेशन्स मिले, लेकिन अवॉर्ड कभी नहीं दिया गया आज भी मैं ये बात भूली नहीं हूं मेरे साथ ऐसा भेदभाव क्यों किया गया.’

बता दें कि बिंदू ने अपने एक्टिंग करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है. करियर की शुरुआत में उन्होंने ‘दो रास्ते’ और ‘इत्तेफाक’ जैसी फिल्मों के ऑफर मिले. इसके बाद उन्होंने ‘कटी पतंग’, ‘अभिमान’, ‘इम्तिहान’, ‘छुपा रुस्तम’ और ‘प्रेम नगर’ जैसी कई बड़ी हिट फिल्मों में काम किया. लेकिन वो सम्मान उन्हें कभी नहीं दिया गया जिसकी वह हकदार थीं.

Tags: Bollywood actress, Entertainment news., Entertainment Special

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें