UP Nagar Nigam Chunav: वाराणसी में 1995 से कायम है BJP का ये रिकॉर्ड, इस बार ट्रिपल इंजन सरकार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिषेक जायसवाल, वाराणसी: यूपी के नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट फाइनल हो गया है. यूपी के सबसे हॉट सीट में शुमार पीएम नरेंद्र मोदी के वाराणसी में बीजेपी ने एक बार फिर शानदार जीत हासिल की. वाराणसी महापौर सीट पर बीजेपी के अशोक तिवारी ने 133137 वोटों से सपा को करारी शिकस्त दी. पीएम मोदी के गढ़ में इस जीत के साथ ही बीजेपी ने 1995 से अब तक के अपने पुराने रिकॉर्ड को कायम रखा.

दरसअल, वाराणसी में 1995 में पहली बार नगर निगम के गठन के बाद चुनाव हुआ. उस वक्त पहली बार 30 नवम्बर को बीजेपी की सरोज सिंह इसपर काबिज हुई. उसके बाद लगातार 28 सालों से नगर निगम के महापौर सीट सिर्फ बीजेपी का ही कब्जा रहा है. 2023 के नगर निकाय चुनाव में भी ये रिकॉर्ड कायम रहा. बीजेपी नेता हेमन्त राज ने बताया कि प्रदेश में पीएम मोदी और सीएम योगी के डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल पर जनता ने भरोसा जताकर अब ट्रिपल इंजन की सरकार को वाराणसी और पूरे प्रदेश के विकास के लिए चुना है.

अशोक तिवारी को मिले इतने वोट
बताते चलें कि शनिवार को 26 राउंड के मतगणना के बाद देर रात महापौर सीट के लिए फाइनल रिजल्ट घोषित हुआ. बीजेपी के अशोक तिवारी ने कुल 291852 वोट पाएं, जबकि समाजवादी पार्टी के ओम प्रकाश सिंह 158715 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहें. वहीं कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव 94288 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहें. हालांकि सुबह पहले राउंड के रुझान के साथ ही बीजेपी लगातार बढ़त पर रही जो अंतिम चरण तक जारी रही.

आपके शहर से (वाराणसी)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

पहली बार बीजेपी के 63 पार्षद पहुंचे सदन
वाराणसी के निगर निकाय चुनाव में इस बार बीजेपी की आंधी चली. 100 पार्षद सीट वाले नगर निगम में 63 सीट पर बीजेपी के पार्षदों का कब्जा है. पिछले साल 90 में से बीजेपी को 40 सीट मिली थी. इस बार बीजेपी को 23 सीटों की बढ़त हुई है.

Tags: Nagar nikay chunav, UP Nagar Nikay Chunav, Uttar pradesh news, Varanasi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें