SRH vs LSG: फिर मैदान में हुआ जोरदार बवाल, गंभीर के खिलाड़ी के खिलाफ हुई कार्रवाई, एक और प्लेयर नपा!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

लखनऊ ने आईपीएल 2023 के एक मैच में हैदराबाद को हराया
हेनरिक क्लासेन के खिलाफ बीसीसीआई ने की कड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का 58वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ. लखनऊ ने 184 रन के टारगेट को 4 गेंद रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस जीत के साथ ही लखनऊ अंक तालिका में फिर टॉप-4 में आ गई. इस मैच में भी बवाल हुआ और गौतम गंभीर की टीम लखनऊ के लेग स्पिनर अमित मिश्रा और हैदराबाद के बैटर हेनरिक क्लासेन को सजा झेलनी पड़ी. क्लासेन और अमित के खिलाफ आईपीएल का कोड ऑफ कंडक्ट तोड़ने की वजह से कार्रवाई हुई. क्लासेन पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया. हालांकि, अमित को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

हेनरिक क्लासेन ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.7 के अंडर लेवल-1 का अपराध स्वीकार किया है. इसके तहत अनुचित बयानबाजी और फैंस की आलोचना आते हैं. हैदराबाद के बल्लेबाज क्लासेन ने इस मैच में फैन्स के बर्ताव की आलोचना की थी. उन्होंने कहा था कि इससे टीम की लय टूट गई थी. इतना ही नहीं, उन्होंने अंपायर के फैसले पर भी सवाल उठाए थे. इसलिए उनकी 10 फीसदी मैच फीस काट ली गई थी.

क्लासेन ने अंपायर के फैसले की आलोचना की थी
क्लासेन ने शनिवार को लखनऊ और हैदराबाद के बीच खेले गए मैच के बीच में ही स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा था, “फैंस से निराश हूं. आप मैदान पर ऐसा नहीं देखना चाहते हैं. बहुत निराश हूं क्योंकि इससे हमारी लय टूटी. अंपायर का फैसला भी ठीक नहीं था, लेकिन यह गेम का हिस्सा है.”

क्यों भड़के थे क्लासेन?
बता दें कि लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुए मुकाबले में भी मैदान में हंगामा हुआ था. हैदराबाद की पारी के 19वें ओवर में आवेश खान की एक हाई फुल टॉस गेंद को फील्ड अंपायर ने नो बॉल करार दिया. यह गेंद अब्दुल समद के बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर उनके पैर पर लगी थी. इसके बाद लखनऊ ने नो-बॉल के खिलाफ रिव्यू लिया और टीवी अंपायर ने फील्ड अंपायर के नो-बॉल के फैसले को बदल दिया. उनकी दलील थी कि समद गेंद को खेलने के लिए थोड़ा नीचे झुके थे.

IPL 2023 में आज RR की RCB से टक्कर, चेन्नई-कोलकाता भी भिड़ेंगे, जानें 4 टीमें कैसे प्लेऑफ में पहुंच सकती?

बस, इसी बात पर समद के साथ बल्लेबाजी कर रहे क्लासेन बिफर गए और पारी खत्म होने के बाद इस फैसले के खिलाफ खुलकर नाराजगी जाहिर की. फैसले के बाद भी उन्होंने लखनऊ के डगआउट की तरफ कुछ इशारा किया था.

इसी दौरान फैंस भी इस विवाद में कूद पड़े और लखनऊ के डगआउट की तरफ फैंस ने नट बोल्ट फेंके. प्रेरक मांकड़ को नट बोल्ट लगे. इसके बाद मैच रोकना पड़ा.

कौन हैं हरप्रीत बराड़? दिग्गजों का करते हैं चुटकी में काम तमाम! कोहली भी लपेटे में आ चुके, अब दिल्ली को धोया

अमित मिश्रा को क्यों सुननी पड़ी फटकार?
इस मैच में अमित मिश्रा ने भी ऐसा कुछ किया कि उन्हें फटकार सुननी पड़ी. अमित ने आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.2 के तहत आने वाले लेवल-1 का अपराध स्वीकारा. इसके अंडर खेल से जुड़े सामानों का अपमान आता है. बता दें कि अमित मिश्रा ने हैदराबाद की पारी के 9वें ओवर में अनमोलप्रीत सिंह को आउट करने के बाद गुस्से में जोर से गेंद जमीन पर फेंकी थी और बैटर को काफी देर तक घूरा था. हालांकि, अमित पर जुर्माना नहीं लगाया गया. उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

Tags: Amit mishra, IPL 2023, Lucknow Super Giants, Sunrisers Hyderabad

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें