महाराष्ट्रः इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट के बाद अकोला में हिंसा, पुलिस थाने पर पथराव, धारा 144 लागू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुंबई. महाराष्ट्र के अकोला के ओल्ड सिटी थाना क्षेत्र में शनिवार शाम मामूली विवाद को लेकर दो गुटों के बीच हुई झड़प हिंसक हो गई. जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं तीन लोग घायल हो गए. एक वीडियो में कथित तौर पर दो समूहों को पथराव करते और सड़कों पर हंगामा करते हुए दिखाया गया है. पुलिस ने कहा कि भीड़ ने कुछ वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया. न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसक घटना के बाद भारी भीड़ ने ओल्ड सिटी पुलिस स्टेशन के बाहर मार्च निकाला. सूत्रों ने कहा कि भीड़ ने इलाके में कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया और स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.

अकोला के एसपी संदीप घुगे ने सुनिश्चित किया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. उन्होंने कहा, ”जिला कलेक्टर के आदेश पर अकोला शहर में धारा 144 निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है.” झड़प के पीछे की वजह फिलहाल साफ नहीं हो पाई है. प्राप्त जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र अकोला में शनिवार की शाम को इंस्टाग्राम पर विवादित पोस्ट कर दी गई. इसके कारण कई लोग एकत्रित होकर पुलिस थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई.

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया. इसी बीच पुलिस स्टेशन पहुंची भीड़ बेकाबू हो गई और गाड़ियों की तोड़फोड़ शुरू कर दी. देखते ही देखते भीड़ ने पथराव करने के साथ कई गाड़ियों में आग लगा दी. इस दौरान एक दूसरा ग्रुप भी सामने आ गया और एक घंटे तक दोनों पक्षों के बीच पथराव होता रहा. हिंसक भीड़ ने यहां जमकर तोड़फोड़ की है. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अन्य जिलों से भारी पुलिस बल बुलाया गया है.

यह घटना पुराने शहर के गंगाधर चौक पोला हरिहर पेठ इलाके की बस्ती में हुई है. यहां दो समुदाय के लोग आमने-सामने आकर एक-दूसरे पर पथराव करने लगे और कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी. उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ी के साथ ही दमकल वाहन पर भी पथराव किया, जिससे कई दमकल कर्मचारी घायल हो गए.

Tags: Maharashtra, Maharashtra Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें