IPL 2023: 16 मई को लखनऊ में रहेंगे सचिन तेंदुलकर, 29 साल पहले यहां लगाया था खास शतक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत, लखनऊ. क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर 16 मई को लखनऊ आ रहे हैं. उनके फैंस उनके लखनऊ आने का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं. क्या आपको पता है आखिर क्या वजह है कि सचिन तेंदुलकर 16 मई को लखनऊ आएंगे? दरअसल, सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटॉर के तौर पर जुड़े हुए है और लखनऊ सुपर जायंट्स की टक्कर 16 मई यानी मंगलवार को मुंबई इंडियंस से होगी. यह मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. ऐसे में सचिन तेंदुलकर भी टीम के साथ लखनऊ आएंगे.

इस साल आईपीएल मैच में लखनऊ के लोगों को अपने शहर में ही क्रिकेट के कई बड़े खिलाड़ियों को करीब से देखने का मौका मिला है, जिसमें विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी शामिल हैं. 16 मई को मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा भी इकाना स्टेडियम में खेलते हुए नजर आयेंगे. जबसे मैच का शेड्यूल जारी हुआ था तब से लखनऊ में क्रिकेट प्रेमियों को रोहित शर्मा का इंतजार था. लेकिन अब लखनऊ के लोगों को मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का इंतजार है.

कई बार लखनऊ आ चुके हैं सचिन
सचिन तेंदुलकर यूं तो कई बार लखनऊ आ चुके हैं. लखनऊ से सचिन की खास यादें भी जुड़ी हुई हैं. साल 1994 में लिटिल मास्टर ने श्रीलंका के खिलाफ लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में एक टेस्ट मुकाबला खेला था. सचिन ने यहां 22 चौकों की मदद से शानदार 142 रनों की पारी खेली थी. उनकी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने श्रीलंका को पारी व 119 रनों के अंतर से हराया. अब एक बार फिर सचिन यहां आ रहे हैं लेकिन वह इस बार खेलेंगे नहीं बल्कि एक मेंटॉर के तौर पर मुंबई इंडियंस को प्रोत्साहित करते हुए नजर आयेंगे. क्रिकेट फैंस की माने तो भले ही सचिन खेले नहीं लेकिन एक बार उनको नजदीक से देखने की हसरत पूरी हो जायेगी.

आपके शहर से (लखनऊ)

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश

फुल हो सकती हैं सभी सीटें
सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को देखने के लिए 16 मई को इकाना स्टेडियम की सभी सीटें फुल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है. यही वजह है कि पहले से ही इकाना स्टेडियम में व्यवस्था की जा रही है. इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि जिस तरह विराट कोहली के करीब एक युवक पहुंच गया था, उस तरह सचिन तेंदुलकर के साथ न हो.

Tags: IPL 2023, Lucknow news, Mumbai indians, Sachin tendulkar, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें