Karnataka Election Result 2023: बेंगलुरु की जयनगर सीट पर रही गजब की टक्कर, मात्र 16 वोटों से जीती BJP, 3 बार हुई काउंटिंग

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


बेंगलुरु. बेंगलुरु की जयनगर विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार सी.के. राममूर्ति ने शनिवार को अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की सौम्या रेड्डी को 16 मतों के मामूली अंतर से मात दी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. राज्य सूचना विभाग के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा, ‘जयनगर में एसएसएमआरवी कॉलेज के मतगणना केंद्र में अधिकारियों ने देर रात नतीजों की घोषणा की’ चूंकि जीत का अंतर बहुत कम था, ऐसे में राममूर्ति ने मतों की पुनर्गणना की मांग की थी.

16 मतों से विजयी हुए बीजेपी उम्मीदवार सी.के. राममूर्ति
जयनगर में आरवी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट परिसर में उस वक्त तनाव व्याप्त हो गया, जब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार के साथ-साथ राज्य इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष और सौम्या रेड्डी के पिता रामलिंगा रेड्डी समेत कई अन्य नेता मतगणना केंद्र के बाहर प्रदर्शन के लिए पहुंच गए. उन्होंने राममूर्ति को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप लगाया. चुनाव अधिकारियों ने 16 मतों के मामूली अंतर से राममूर्ति को विजेता घोषित किया.

यह भी पढ़ेंः Karnataka Election 2023: क्या कर्नाटक में मिली जीत का कांग्रेस को होगा राज्यसभा चुनाव में फायदा?

135 सीटों पर कांग्रेस ने हासिल की जीत
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में अपने मत प्रतिशत में चार प्रतिशत से अधिक का सुधार किया जिससे उसकी सीटों की संख्या 130 के पार पहुंच गई. कर्नाटक की 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए शनिवार को हुई मतगणना में सरकार बनाने के लिए आवश्यक 113 सीट के जादुई आंकड़े को कांग्रेस पार कर गई. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, पार्टी 135 सीट जीत चुकी है.

कांग्रेस के वोट प्रतिशत में हुआ इजाफा
निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक कांग्रेस के मत प्रतिशत में जहां एक ओर चार प्रतिशत का इजाफा हुआ, वहीं जनता दल (सेक्युलर) को मिलने वाले वोटों में पांच प्रतिशत से अधिक की कमी आई है. वर्ष 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 38.04 प्रतिशत वोट मिले थे, उसके बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 36.22 प्रतिशत जबकि जद (एस) को 18.36 प्रतिशत वोट मिले थे. इस बार कांग्रेस का मत प्रतिशत बढ़कर 42.88 प्रतिशत हो गया है जबकि जद(एस) का मत प्रतिशत घटकर 13.29 प्रतिशत रह गया है। वहीं भाजपा को 36 फीसदी वोट ही मिले हैं.

Tags: Karnataka Assembly Election 2023

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें