‘ठाकुर’ के रोल के लिए पहली पसंद नहीं थे संजीव कुमार, 1 सुपरस्टार ने ठुकराई थी फिल्म, यूं चमकी एक्टर की जिंदगी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. साल 1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ में संजीव कुमार (Sanjeev Kumar) ने ठाकुर का किरदार निभाया था. इस फिल्म में उन्होंने अपने इस किरदार से इतिहास रच दिया था. यूं तो अपने करियर में संजीव कुमार ने कई बेहतरीन रोल निभाए थे. लेकिन ठाकुर के किरदार में उन्होंने फैंस के दिल पर एक कभी ना मिटने वाली छाप छोड़ी थी जबकि शायद ही कोई जानता हों कि इस किरदार को पहले इंडस्ट्री का एक सुपरस्टार निभाने वाला था. लेकिन उनके रिजेक्ट करने के बाद ये फिल्म संजीव कुमार के हाथ लगी थी.

संजीव कुमार ने अपने एक्टिंग करियर में कई ऐसे किरदार निभाए जो अमर हो गए. इन्हीं किरदारो में से एक था ‘शोले’ में ‘ठाकुर’ का किरदार, जिसे निभाकर उन्होंने अपने फैंस को भी हैरान कर दिया था. संजीव कुमार इस किरदार के लिए डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं थे. बल्कि मेकर्स तो किसी और को इस किरदार में लेना चाहते थे. लेकिन उन्हें फिल्म में इस किरदार में कोई खास बात नजर नहीं आईं. लेकिन उस दिग्गज अभिनेता की एक ना ने संजीव कुमार की हिट लिस्ट में ठाकुर का किरदार जुड़वा दिया था. अगर वो एक्टर उस वक्त हां कह देते ठाकुर के किरदार से मिली वाहवाही शायद संजीव के हिस्से में नहीं आती. आइए जानते हैं आखिर किस स्टार ने ये इतिहास रचने वाला किरदार ठुकरा दिया था.

600 करोड़ की ‘आदिपुरुष’, प्रभास की फीस जानकर नहीं होगा यकीन, जानें सैफ और कृति को मिले कितने करोड़

इस सुपरस्टार को ऑफर हुई थी फिल्म
‘शोले’ साल 1975 में रिलीज हुई उस साल की ब्लॉकबस्टर फिल्म है. इस फिल्म के साथ-साथ फिल्म के किरदारों को भी खूब पॉपुलैरिटी मिली थी. खबरों की मानें तो इस फिल्म के लिए डायरेक्टर रमेश सिप्पी पहले ट्रेजिडी किंग उस दौर के सुपरस्टार दिलीप कुमार को लेना चाहते थे. वह चाहते थे कि ठाकुर का किरदार दिलीप साहब निभाए. लेकिन उन्हें इस किरदार में वैराइटी नहीं लगी. उन्होंने कुछ खास रिस्पॉन्स ना देते हुए फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया. हालांकि उन्हें भी नहीं लगा होगा कि ये फिल्म इतनी बड़ी हिट साबित होगी. बाद में यही ऑफर दिलीप कुमार के मना करने करने के बाद रमेश सिप्पी ने संजीव कुमार को दे दिया. संजीव ने इस किरदार के साथ पूरी तरह न्याय किया और ‘ठाकुर’ के किरदार को अमर करने में जरा सी भी कमी नहीं छोड़ी.

ठाकुर नहीं गब्बर बनने की थी चाह
यूं तो इस फिल्म के हर किरदरा ने अपनी पहचान बनाई थी. फिल्म के हर किरदार का नाम लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. लेकिन कहा जाता है कि पहले संजीव कुमार फिल्म शोले में ‘ठाकुर’ का रोल नहीं बल्कि अमजद खान वाला ‘गब्बर’ का रोल करना चाहते थे. हालांकि रमेश सिप्पी के समझाने के बाद एक्टर ने ‘ठाकुर’ का ही रोल निभाया. इस किरदार ने उनके करियर को नई दिशा दी.

फिल्म ने रच दिया था इतिहास
साल 1975 की इस ब्लॉकबस्टर फिल्म में धर्मेंद्र, हेमा मालिनी और अमिताभ बच्चन लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म में धर्मेंद्र और अमिताभ की जय और वीरू की जोड़ी की लोग आज भी मिसाल देते हैं. फिल्म में इनकी केमिस्ट्री को भी लोगों ने काफी पसंद किया था. फिल्म की कहानी और गानों ने भी खूब धमाल मचाया था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए थे.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Sanjeev Kumar

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें