छोटे-छोटे ये बीज शरीर से निचोड़ देंगे बैड कोलेस्ट्राल, लिवर भी रखेंगे मजबूत, मिलेंगे 6 गजब के फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर तिल के बीज सेहत के लिए वरदान हैं.
तिल हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है.

Health benefits of sesame Seeds: तिल के बीज देखने में बेशक छोटा लगें, लेकिन यह बेहद काम की चीज है. प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स से भरपूर तिल के बीज सेहत के लिए वरदान हैं. बिना छिलके वाले बीज में भूसी बरकरार होती है, जबकि छिलके वाले बीज बिना भूसी के आते हैं. तिल सफेद भी होते हैं और काले भी. हालांकि दोनों तरह के तिल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं. तिल में बहुत ज्यादा फाइबर भी पाया जाता है जो पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद है. तिल के लड्डू बनाने के अलावा, ब्रेड और डेसर्ट के लिए गार्निश के रूप में भी खाने से ये बहुत लाभाकारी होते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि तिल हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में बहुत मददगार साबित होता है. इसमें 15 प्रतिशत सैचुरेटेड फैट, 41 प्रतिशत पॉलीअनसैचुरेटेड फैट और 39 प्रतिशत मोनोअनसैचुरेटेड फैट पाया जाता है. आइए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ की डाइटिशियन काजल तिवारी से जानते हैं तिल के बीजों के कई और भी लाभ.

तिल के 6 चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ

कोलेस्ट्रॉल करे काबू: तिल के बीज हेल्दी फैट का एक बेहतरीन स्रोत हैं, जो कोलेस्ट्रॉल लेवल को घटाते हैं. साथ ही कब्ज को रोकते और मेटाबॉलिज्म में सुधार करते हैं. इन बीजों में मेथिओनाइन भी होता है, जो लीवर को हेल्दी रखने के साथ-साथ कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कंट्रोल में रखते हैं. एक रिसर्च के मुताबिक, पॉलीअनसैचुरेटेड फैट और मोनोअनसैचुरेटेड फैट कोलेस्ट्रोल को बहुत कम कर देता है. इससे हार्ट डिजीज का जोखिम बहुत कम हो जाता है. यदि दो महीने तक 40 ग्राम तिल का रोजाना सेवन किया जाए तो बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बहुत कम हो जाएगा.

लिवर को रखे हेल्दी: तिल के बीजों में मेथिओनाइन भी होता है, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है. तिल के बीज में पाया जाने वाला एक अन्य तत्व ट्रिप्टोफैन (शांत करने वाले पोषक तत्व के रूप में भी जाना जाता है) है. यह अच्छी नींद को बढ़ावा देने में मदद करता है.

कैंसर में मददगार: डाइटिशियन के मुताबिक, तिल में एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है, जो कैंसर सेल्स को बढ़ने से रोकता है. विशेष तौर पर यह लंग कैंसर, पेट का कैंसर, ल्यूकेमिया आदि में कैंसर कोशिकाओं को खत्म करने में लाभाकारी है.

ये भी पढ़ें:  नमक मिलाकर पीते हैं छाछ या मट्ठा? आप भी जान लीजिए नुकसान, पेट पर भी पड़ता है बुरा असर

हड्डियां होंगी स्ट्रॉन्ग: डाइटिशियन के मुताबिक, तिल में कैल्शियम, मैग्नीशियम, मैंग्नीज और जिंक प्रचूर मात्रा में पाया जाता है जो बोन को मजबूत करने में सहायक है. तिल में डाइट्री प्रोटीन और एमिनो एसिड मौजूद होता है. इससे मांसपेशियां मजबूत होती हैं. यह इम्यूनिटी भी मेंटेन करता है.

सूजन के लिए लाभकारी: तिल के बीज सूजन से लड़ने में बहुत कारगर होते हैं. क्योंकि तिल में एंटी-इंफ्लामेटरी होता है. इससे तिल में सूजन कम करने की क्षमता होती है. इसके साथ ही, हृदय और गुर्दे की बीमारी के जोखिम को भी कम करता है.

ये भी पढ़ें:  अमेरिका में डॉक्टरों का कमाल, गर्भ में ही कर दी बच्चे की ब्रेन सर्जरी, उसके बाद जो हुआ वह आपको चौंका देगा

स्किन के लिए फायदेमंद: तिल स्किन के लिए भी बहुत फायदेमंद है. यह स्किन के लिए जरूरी पोषण प्रदान करता है. तिल कुदरती रूप से स्कैल्प के नीचे से तेल को बनाने में मदद करता है जिससे बाल हेल्दी और शाइनी बने रहते हैं. इससे स्किन की झुर्रिया खत्म होती है.

Tags: Health benefit, Health tips, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें