अभिषेक जायसवाल/वाराणसी: Varanasi Weather Update- मई के महीने में गर्मी ने अपना थर्ड डिग्री टॉर्चर शुरू कर दिया है. शुरुआती दिनों में मौसम खुशनुमा होने के बाद बीते 4 दिनों से भगवान भाष्कर की तपिश लोगों को सताने लगी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 मई के बाद वाराणसी में मौसम और भी तीखा होगा. इसके अलावा हीट वेब का कहर भी लोगों को झेलना पड़ेगा.
आईएमडी की वेबसाइट के मुताबिक, वाराणसी में गुरुवार (11 मई) को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. इस पूरे हफ्ते मौसम यूं ही रहने की उम्मीद जताई जा रही है. बुधवार (10 मई) को भी वाराणसी में गर्मी ने लोगों को हाल बेहला कर दिया था.
सड़कों पर रहा सन्नाटा
बुधवार सुबह होने के साथ तेज धूप खिली. वहीं, दिन चढ़ने के साथ गर्मी से लोग परेशान दिखे. तपिश के कारण दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा भी रहा. इसके अलावा लोग धूप से बचने के लिए छावं का सहारा भी लेते दिखे. इतना ही नहीं हर कोई मुंह को बांधकर या छाता के सहारे सड़कों पर चलता दिखा.
आपके शहर से (वाराणसी)

Shani Jayanti 2023: इस दिन है शनि जयंती? साढ़े साती और ढैय्या से हैं परेशान… तो ऐसे करें पूजा

ATS in Varanasi: वाराणसी में ATS की छापेमारी, 4 लोग गिरफ्तार, PFI से जुड़े हैं तार!

Varanasi Gold Rate: सोने-चांदी की कीमतों में फिर उछाल, जानें आज की कीमत

Varanasi News: काशी विश्वनाथ धाम में शिव भक्तों को शाही अंदाज में परोसा जाएगा भोजन, मिलेगी खास थाली

Varanasi News: बंदरो के आतंक से बनारसी परेशान, निकाला ये अनोखा जुगाड़

Varanasi News: गंगा नदी में तैरता दिखेगा चेंजिंग रूम, जानिए क्या होगी खूबियां

Weather Alert: वाराणसी में गर्मी का टॉर्चर शुरू, आज इतना चढ़ेगा पारा, जानें क्या कह रहे मौसम वैज्ञानिक

Varanasi Gold Rate: वेडिंग सीजन में सोना महंगा, चांदी में आई नरमी, यहां जानें लेटेस्ट कीमत

Summer vacation: नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी में कब से बंद होंगे स्कूल, तारीख हो गई है तय

Varanasi Weather Update: वाराणसी में चिलचिलाती धूप के लिए रहे तैयार, पारा जाएगा 44 पार
14 मई के बाद बढ़ेगा तापमान
बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अब आने वाले कुछ दिनों तक गर्मी यूं ही लोगों को परेशान करेगी. साथ ही बताया कि 14 मई तक तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: UP Weather, UP weather alert, Varanasi news, Weather Alert, Weather forecast
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 09:22 IST








