15 साल से दादा नोट कर रहे पोते की हर गेंद का हिसाब, 578 रन की हाहाकारी पारी खेल चुका, धोनी भी ठोक चुके पीठ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

IPL 2023 में कई युवा खिलाड़ियों ने डेब्यू किया है
इसमें से एक प्लेयर 578 रन की पारी खेल चुका है

नई दिल्ली. IPL 2023 में कई युवा खिलाड़ी धूम मचा रहे हैं. इसी में से एक मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के बैटर नेहल वढेरा. उन्होंने मुंबई इंडियंस के पिछले दोनों मैच में तूफानी अर्धशतक जड़ा. एक में तो टीम को जीत मिली और दूसरी में हार. लेकिन, नेहल ने अपनी इन दो पारियों से ये दिखा दिया कि उनमें कितनी काबिलियत है और वो लंबी रेस के घोड़े हैं.

22 साल के नेहल वढेरा के क्रिकेटर बनने की कहानी काफी दिलचस्प है. पिता से ज्यादा दादा को नेहल को क्रिकेटर बनाने का जुनून था. इसी वजह से उन्होंने बीते 15 सालों से नेहल का कोई मुकाबला मिस नहीं किया. इतना ही नहीं, इन सालों में नेहल के दादा मेघराज वढेरा ने उनकी हर पारी का हिसाब-किताब डायरी में नोट किया है. वो कैसे आउट हुए, किस मैच में कैसी बल्लेबाजी की? उनकी क्या कमजोरी है, हर बात दादा की डायरी में नोट है.

नेहल के पिता कमल वढेरा ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में बताया, “ये मेरे पिताजी की जिंदगी का हिस्सा सा बन गया है. वो नेहल के सबसे बड़े चीयरलीडर हैं. वो उसकी बैटिंग से जुड़ी हर जानकारी डायरी में नोट करते हैं. उसका बॉडी लेंग्वेज, उसके शॉट्स, वो कैसे आउट हुआ? सबकुछ. वो एक्सपर्ट नहीं हैं. लेकिन, वो नेहल के फैन हैं और शाम को दोनों बैठकर इस पर बात भी करते हैं.”

नेहल ने ऐज ग्रुप क्रिकेट में खूब रन बनाए
नेहल ने ऐज ग्रुप क्रिकेट में काफी रन बनाए हैं. उन्होंने पंजाब के लिए इसी साल फर्स्ट क्लास डेब्यू किया है. इससे पहले नेहल पंजाब की अंडर-16, अंडर-19 टीम से खेल चुके हैं. उन्होंने 2017-18 में कूच बिहार ट्रॉफी में 6 अर्धशत की मदद से 540 रन ठोके थे. इसी प्रदर्शन के कारण उन्हें पृथ्वी शॉ की कप्तानी में अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम के संभावितों में चुना गया था. हालांकि, वो टीम में जगह पक्की नहीं कर पाए और इस नाकामी ने नेहल को बड़ा झटका दिया था. जुलाई, 2018 में उन्हें श्रीलंका दौरे पर गई भारतीय अंडर-19 टीम में चुना गया था. उस टूर पर उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ यूथ टेस्ट की डेब्यू पर 82 रनों की शानदार पारी भी शामिल थी.

इस प्रदर्शन के बावजूद नेहल को फर्स्ट क्लास डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ा. क्योंकि पंजाब टीम के टॉप ऑर्डर में जगह खाली नहीं थी. नेहल ने नीचे खेलने का फैसला किया और इस 2023 की शुरुआत में उनका फर्स्ट क्लास डेब्यू हुआ. नेहल ने गुजरात के खिलाफ डेब्यू पारी में ही 123 रन ठोक दिए थे.

CSK vs DC: ‘मुझे मत भगाओ..’ प्लेऑफ के करीब पहुंचीं चेन्नई, फिर क्यों धोनी ने ऐसा कहा?

आईपीएल 2023 में नेहल मचा रहे धूम
नेहल वढेरा ने आईपीएल 2023 में अबतक अच्छा प्रदर्शन किया है. उन्होंने आरसीबी के खिलाफ डेब्यू पर ही 13 गेंद में 21 रन की पारी खेली थी. इसके बाद सीएसके के खिलाफ मुश्किल विकेट पर अपना पहला अर्धशतक ठोका था. मुंबई भले ही मैच हार गई थी. लेकिन, नेहल को कैप्टन कूल यानी महेंद्र सिंह धोनी के रूप में नया फैन मिला था. धोनी भी नेहल की बल्लेबाजी से प्रभावित नजर आए थे और उन्होंने मैच के बाद इस युवा बैटर के पीठ थपथपाते हुए कहा था कि अच्छा खेले.

IPL जीतने का दिल्ली का ख्वाब फिर टूटा, तो कप्तान वॉर्नर का फूटा गुस्सा! बोले-पांचवां या छठा मौका जब….

रिजेक्शन के बाद खेली थी हाहाकारी पारी
पिछले साल नेहल वढेरा तब चर्चा में आए थे, जब लुधियाना के इस बाएं हाथ के बैटर ने पंजाब स्टेट इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में भठिंडा के खिलाफ 578 रन की हाहाकारी पारी खेली थी. तब नेहल ने 42 चौके और 37 छक्के मारे थे. उनकी ये पारी तब आई थी, जब ट्रायल्स में उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने रिजेक्ट कर दिया था.

Tags: IPL 2023, Mumbai indians

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें