अंजली शर्मा/कन्नौज. लगातार बदलता मौसम कई तरह की बीमारियों की सौगात लेकर आ रहा है. ऐसे में आम जनमानस को बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है. थैलेसीमिया ऐसी ही एक अनुवांशिक बीमारी है जो जानलेवा हो सकती है. थैलेसीमिया बीमारी को लेकर बताया गया है कि अगर सही समय पर इसका इलाज और सावधानी न बरती जाए तो इसमें जान जाने तक का खतरा बना रहता है. छोटे बच्चों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है.
उत्तर प्रदेश के कन्नौज के डॉक्टर सिद्धार्थ ने बताया कि थैलेसीमिया एक रक्त रोग है. यह दो प्रकार का होता है. यदि पैदा होने वाले बच्चे के माता-पिता दोनों के जींस में माइनर थैलेसीमिया होता है तो बच्चे में मेजर थैलेसीमिया हो सकता है. यह काफी घातक हो सकता है. माता-पिता में से एक में थैलेसीमिया होने पर भी बच्चे को इसका खतरा रहता है. जरूरी है कि विवाह से पहले महिला एवं पुरुष को अपनी यह जांच करा लेनी चाहिए. अगर ऐसा कोई लक्षण मिलता है तो इसमें लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और अच्छे डॉक्टर के परामर्श से पूरा इलाज कराने से ही इस बीमारी को खत्म किया जा सकता है.
क्या होते हैं इस बीमारी के लक्षण
आपके शहर से (कन्नौज)

Chitrakoot News: चित्रकूट की मिट्टी लोगों को करेगी मालामाल, जानें क्या है योजना, कैसे लें लाभ

UP Nikay Chunav 2023: यूपी में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग आज, 38 जिलों में 1.92 करोड़ लोग डालेंगे वोट

UP Nikay Chunav 2023 : बाराबंकी में सड़क पर बना दिया पोलिंग बूथ, प्रशासन पर उठे गंभीर सवाल, क्या होगा पारदर्शी चुनाव ?

एनसीआर के गाजियाबाद में कल शाम को रहेगा ट्रैफिक डायवर्ट,प्लान देखकर ही घर से निकलें

Moradabad News : पत्नी से नाराज हुआ युवक टावर पर चढ़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Ram Mandir Photos: राम मंदिर की नींव खुदाई से लेकर…अब तक के निर्माण की यहां देखिए तस्वीरें

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनावों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने की तैयारी, मतदान केंद्र पर बनाया गया सेल्फी प्वाइंट

UP Nikay Chunav 2023 Live Update: यूपी में निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू, 38 जिलों में 1.92 करोड़ लोग डालेंगे वोट

Kannauj News : यह हैं कन्नौज के टॉप 5 इत्र, जिनकी महक देश-विदेशों तक फैली; करोड़ों का होता है व्यापार

Lucknow News: शहर को स्मार्ट बनाने की कवायद जोरों पर, जानिए क्या कुछ होने जा रहे बदलाव
थैलेसीमिया बीमारी में व्यक्ति बार-बार बीमार होता है. इसमें सर्दी, जुकाम, शारीरिक कमजोरी, उदासी रहना, आयु के अनुसार शारीरिक विकास ना होना, शरीर में पीलापन बना रहना, दांत बाहर की ओर निकलना, सांस लेने में तकलीफ होना इस बीमारी के प्रमुख लक्षण होते हैं.
थैलेसीमिया ऐसा रोग है जो बच्चों को जन्म से ही मिलता है. तीन माह की उम्र के बाद ही इसकी पहचान हो पाती है. इस बीमारी में बच्चे में खून का ठीक से निर्माण नहीं होता जिससे उसके शरीर में रक्त की कमी हो जाती है. इस कारण रोगी को बार-बार खून चढ़ाना पड़ता है. खून की कमी से हिमोग्लोबिन नहीं बन पाता है. बार-बार खून चढ़ाने के कारण मरीज को शरीर में अतिरिक्त लौह तत्व जमा होने लगते हैं जो हृदय में पहुंच कर जानलेवा साबित होता है.
थैलेसीमिया से कैसे करें बचाव
इस बीमारी से बचने के लिए सबसे पहले लोगों को अपना ध्यान रखना जरूरी है. जैसे ही इस बीमारी के लक्षण दिखाई देते हैं तो अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान दें. विवाह से पहले महिला व पुरुष रक्त की जांच करा लें. गर्भावस्था के दौरान मरीज का हीमोग्लोबिन 11 या 12 बनाए रखने की कोशिश करें, और डॉक्टर के परामर्श से बीमारी के खत्म होने तक इसका पूरा इलाज कराएं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Health News, Kannauj news, Latest Medical news, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : May 11, 2023, 07:30 IST








