Viral Video: मां-बेटी की जुगलबंदी, मिलकर गाया लता मंगेशकर का गाना, आवाज सुनकर बादशाह के भी उड़े होश!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गाने को गाना एक बात है और सुर में गाना दूसरी. गाना तो कोई भी गा सकता है, पर सुर में रहना बड़ी बात होती है. बहुत से लोगों के वीडियोज आपको सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दिख जाएंगे जिसमें वो गीत गुनगुना रहे हैं पर वायरल कुछ ही लोग होते हैं. इन दिनों एक मां-बेटी का गाना तेजी से वायरल हो रहा है. उनकी आवाज (Mother daughter singing video) इतनी मधुर है कि उन्हें सुनकर आपको ताजगी और ऊर्जा सी मेहसूस होगी.

दिल्ली की रहने वाली इंस्टाग्राम यूजर सुमेधा मिश्रा (Sumedha Mishra) 16 साल की हैं और एक सिंगर हैं और वो गाना गाते हुए कई वीडियोज पोस्ट करती हैं. पर हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो अपनी मां के साथ लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी का फेमस सॉन्ग, ‘ये दिल तुम बिन’, (Mother daughter sing Lata Mangeshkar song) गा रही हैं. दोनों की आवाज लोगों को बहुत पसंद आ रही है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें