लिवर को अंदर से साफ करता है इस कड़वी चीज का पानी, शुगर को भी देता है गला, होते हैं अनेक फायदे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Chirata Benefits: भारत में चिरायता से दाद, खाज, खुजली का इलाज किया जाता है. हालांकि मेडिकल साइंस में अब इसके कई फायदे साबित होने लगे हैं. अमेरिकी नेशनल सेंटर ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की एक रिसर्च पेपर के मुताबिक चिरायता से लिवर की बीमारी को ठीक करने में मदद मिलती है. इसके साथ ही यह मलेरिया और डायबिटीज को भी काबू में रखता है. चिरायता में कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं. जो स्किन से संबंधित दिक्कतें रेशेज, इचिंग, सूजनन, बर्निंग, रेडनेस जैसी समस्या को दूर करते हैं. इतना ही चिरायता का पानी अगर कुछ दिनों तक पिया जाए तो ब्लड प्रेशर और ब्लड शुगर दोनों कंट्रोल में रहता है. आयुर्वेद के मुताबिक चिरायता के इस्तेमाल से बुखार, खांसी, पेट दर्द, भूख की कमी, पेट के कीड़े, स्किन डिजीज, सूजन की समस्या, अस्थमा और यहां तक कि कैंसर का भी इलाज किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि चिरायता के क्या-क्या फायदे हैं.

01

लिवर की सफाई-एनसीबीआई के मुताबिक चिरायता लिवर का डिटॉक्सीफिकेशन कर देता है. चिरायता लिवर में हेपेटो प्रोटेक्टिव गुण होता है जो खून से सभी तरह के टॉक्सिन को बाहर निकाल देता है. इसके साथ ही चिरायता लिवर में नए सेल्स के बनने में मदद करता है. अगर लिवर की कोशिकाएं डैमेज होती है तो इसकी जगह नई कोशिकाएं बनाने में मदद मिलती है.

02

ब्लड शुगर को कम करता- चिरायता के बारे में हम सब जानते हैं कि यह खून की सफाई करता है लेकिन चिरायता में अमारोगेंटिन बायोएक्टिव कंपाउंड होता है. यह इंसुलिन के उत्पादन को बढ़ाता है जिससे शुगर का अवशोषण तेजी से हो जाता है. चिरायता पैनक्रियाज में बीटा सेल्स को सक्रिय कर देता है जहां से इंसुलिन का उत्पादन होता है.

03

ब्लड प्रेशर कम करता-चिरायता ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है. वेबएमडी के मुताबिक चिरायता खून में टॉक्सिन को निकाल देता है जिसके कारण ब्लड को फ्लो सही से होता है. इससे हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन भी कम होता है. चिरायता अस्थमा रोगियों के लिए भी फायदेमंद है. Image: Canva

04

स्किन में निखार-चिरायता खून में पैरासाइट और अन्य हानिकारक जीवाणुओं, रोगाणुओं को मार देता है. इससे ब्लड साफ हो जाता है और ब्लड फ्लो भी बढ़ जाता है. इसलिए चिरायता स्किन से संबंधित परेशानियों में रामबाण है. चिरायता के पानी का नियमित सेवन करने से इंफेक्शन नहीं लगता जिससे स्किन में ग्लोइंग आता है. चिरायता शरीर से हर तरह की कृमि को मारकर बाहर निकाल देता है.

05

चिरायता के साइड इफेक्ट भी-जैसा कि सब जानते हैं चिरायता बहुत कड़वी होता है. इसलिए इसका सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए. बहुत कम मात्रा में इसका पानी पीना चाहिए. चिरायता के ज्यादा सेवन से उल्टी, चक्कर, सून्नापन और हाइपोग्लीसिमिया हो सकता है. Image: Canva

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें