कौशांबी–जिला पंचायत परिसर मंझनपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की सहजता और जनसेवा के प्रति संवेदनशीलता का एक अनूठा उदाहरण देखने को मिला। कार्यक्रम समाप्त होने के उपरांत जैसे ही जिला पंचायत परिसर से बाहर निकले, उनकी नज़र एक दिव्यांग युवक पंडित दीनानाथ मिश्रा पर पड़ी।
युवक को देखते ही जिलाध्यक्ष ने तुरंत आत्मीयता से मुलाकात कर उनका कुशल-क्षेम जाना। उन्होंने पंडित दीनानाथ मिश्रा की समस्याओं को अत्यंत गंभीरता और धैर्यपूर्वक सुना।
बातचीत के दौरान जब पंडित दीनानाथ मिश्रा ने आने-जाने में हो रही कठिनाइयों का जिक्र करते हुए एक इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल की आवश्यकता जताई, तो जिलाध्यक्ष ने तत्काल संबंधित विभागीय अधिकारी को फोन मिलाया और पंडित दीनानाथ मिश्रा को यथाशीघ्र इलेक्ट्रिक ट्राई साइकिल उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए।
जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य की इस त्वरित कार्रवाई और सेवा भाव को देखकर वहां मौजूद लोगों ने
जिलाध्यक्ष के इस मानवीय पहल और तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।









